सांसद इकरा हसन को 'निकाह' का ऑफर, ओवैसी को 'जीजा' कहने की रखी शर्त, करणी सेना के नेता का विवादित Video वायरल
Iqra Hasan marriage proposal Yogendra Singh Rana Video: यूपी के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन एक बार फिर चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद आपत्तिजनक है। योगेन्द्र सिंह राणा नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो जारी कर न केवल इकरा हसन से निकाह की इच्छा जताई, बल्कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी को 'जीजा' कहने की शर्त भी जोड़ दी।
वीडियो में योगेन्द्र राणा कहते दिखे, 'मैं इकरा से निकाह कुबूल फरमाता हूँ।' इस विवादित बयान के बाद सियासी हलकों में तूफान आ गया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।

Video में क्या-क्या कहा?
योगेन्द्र सिंह राणा ने फेसबुक वीडियो में कहा कि वे कैराना की सांसद इकरा हसन से निकाह करना चाहते हैं और इसके बदले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी व अकबरुद्दीन ओवैसी को उन्हें 'जीजा' कहना होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर उनका निकाह इकरा हसन से होता है, तो वे उन्हें घर में नमाज़ पढ़ने की भी इजाजत देंगे।
कौन हैं ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा?
ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा वर्तमान में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हैं, जो देशभर में राजपूत समाज के एक प्रभावशाली संगठन के कड़े रीढ़ पुरुषों में से एक के रूप में जाने जाते हैं। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से सक्रिय राणा ने सामाजिक और राजसी आत्मसम्मान को लेकर कई बार विवादित घटनाओं में भाग लिया है। उनका फेसबुक पेज ओर सोशल मीडिया पर अक्सर मतलबी और सनसनीखेज पोस्ट किए जाते हैं, जिन्हें लेकर मीडिया और सामाजिक मंचों पर चर्चा भी छिड़ती है।
ये भी पढ़ें Kanwar Yatra 2025 शुरू होते ही उपद्रवियों के बवाल भी आए सामने, बहादराबाद और रुड़की में तांडव के Video viral
विवाद के बाद सफाई और वीडियो डिलीट
जब विवाद ने तूल पकड़ लिया और चारों ओर से आलोचना शुरू हुई, तो योगेंद्र सिंह राणा ने बचाव की मुद्रा अपनाते हुए अपना वीडियो और सभी संबंधित फेसबुक पोस्ट हटा दिए। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी वीडियो के स्क्रीन रिकॉर्ड और क्लिप्स सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल चुके थे। लोगों ने राणा के बयान को न केवल अभद्र और अमर्यादित बताया, बल्कि सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। कई यूज़र्स ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ गंभीर हमला बताते हुए FIR दर्ज करने की मांग भी उठाई।
ये भी पढ़ें कौन हैं ये महिला अफसर? कांवड़ियों के पैर दबाने का Video हुआ Viral, जानिए उनकी संघर्ष की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications