Kanwar Yatra 2025 शुरू होते ही उपद्रवियों के बवाल भी आए सामने, बहादराबाद और रुड़की में तांडव के Video viral
Kanwar Yatra 2025: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा शुरू होते ही उपद्रवियों के बवाल भी सामने आने लगे हैं।कांवड़ियों के बवाल और तांडव के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किए जा रहे हैं। हरिद्वार के बहादराबाद और रुड़की के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं।
जिस पर हरिद्वार पुलिस भी एक्शन में लग रही है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि कांवड़ियों के साथ साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी पुलिस की ज़िम्मेदारी है। उपद्रव मचाने वालों पर हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सख़्त नजर आए हैं।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार पुलिस हर कांवड़ लेने आये शिवभक्त का स्वागत करती है, लेकिन शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं जाएगा, कानून सबके लिए बराबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ से कार टकरा जाने पर बवाल हो गया। गुस्साएं कावड़ियों ने लाठी डंडों से हमला कर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं कार सवारों के साथ भी मारपीट की।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को बचाया। जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बहादराबाद में कार तोड़ फोड़ मामले में हरिद्वार पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। साथ ही 03 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की बात की जा रही है।
बताया गया कि हरियाणा के सोनीपत से आए लोग गंगा जल लेकर कार से लौट रहे थे। तभी उनकी कार सहारनपुर के गंगोह से आए कांवड़ियों की कांवड़ से टकरा गई। कांवड़ टकरा जाने से नाराज कांवड़िए और उसके साथियों ने कार पर डंडों से हमला किया। फिर कार सवारों को भी बाहर निकालकर पीटा।
इतना ही नहीं लाठी डंडों से हमला करके कार को चकनाचूर बना दिया। इस दौरान ट्रैफिक भी जाम हो गया। उधर रुड़की में भी कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां से वाहन की मामूली टक्कर ने देखते ही देखते बवाल का रूप ले लिया। आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर उतरकर न सिर्फ जिला प्रशासन की गाड़ी में तोड़फोड़ की, बल्कि कई निजी वाहनों को भी निशाना बनाया। रुड़की शहर के अलग-अलग इलाकों में मारपीट की घटनाएं सामने आयी हैं। कांवड़ियों का बढ़ता आक्रोश अब पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौती बनता जा रहा है।
हरिद्वार के बाद अब रुड़की में कांवड़ियों का तांडव, इस बार पटवारी की गाड़ी बनी शिकार।
हरिद्वार में चंद घंटों के भीतर बहादराबाद के बाद रुड़की में कावड़ियों ने एक लेखपाल की स्कॉर्पियो पर अपना गुस्सा निकाला, लाठी डंडों से तोड़फोड़ कर अच्छी खासी कार को बे-कार कर दिया। pic.twitter.com/UiVgCpAIRD
— bhUpi Panwar (@askbhupi) July 11, 2025












Click it and Unblock the Notifications