'औकात में, जीभ काट डालूंगा तलवार से', BJP नेता रमेश बिधूड़ी को खुलेआम धमकी, कौन है धमकीबाज जितेंद्र भदोरिया?
MP Congress Leader Jitendra Bhadoriya: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी पूर्व सांसद और मौजूदा दिल्ली की कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को खुलेआम सोशल मीडिया पर जीभ काटने की धमकी मिली है। रमेश बिधूड़ी को यह धमकी प्रियंका गांधी पर हालिया उनकी विवादित टिप्पणी के बाद दी गई,जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं वादा करता हूं कि कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।
बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की इस टिप्पणी के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। इतना ही नहीं कांग्रेस लगातार भाजपा और रमेश बिधूड़ी पर हमलावर है। हालांकि रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है, लेकिन इस बीच मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने उनकी जीभ को तलवार से काटने तक की खुलेआम धमकी दे डाली है।

MP Congress: पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को ओपन चैलेंज
बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को जीभ काटने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्हें ग्वालियर आने की चुनौती दी गई। ये पोस्ट जितेंद्र भदोरिया नाम के व्यक्ति ने किया है, जो खुद को कांग्रेस का नेता बता रहा है। इतना ही नहीं उसने हाथ में तलवार लिए एक फोटो भी पोस्ट की है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पर दिए अपने बयान पर कायम है भाजपा प्रत्याशी Ramesh Bidhuri, कहा- 'अगर दिक्कत है तो...'
कांग्रेस नेता ने पोस्ट में जानिए क्या लिखा?
कांग्रेस नेता जितेंद्र भदोरिया ने प्रियंका गांधी के समर्थन में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को धमकी देते हुए अपने पोस्ट में लिखा,'रमेश बिधूड़ी भाजपा नेता जी अपनी औकात में रहो, आदरणीय प्रियंका गांधी के विषय में अपने बाप की औलाद हो ग्वालियर आ जाओ जीव काट डालूंगा तलवार से'।
ये भी पढ़ें: Video:'प्रियंका गांधी के गालों जैसी बनवाएंगे सड़कें', बिधूड़ी के बिगड़े बोले, कांग्रेस बोली- 'घटिया बदतमीज आदमी'
जानिए रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा था?
बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक सभा के दौरान कहा था कि 'लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications