Video:'प्रियंका गांधी के गालों जैसी बनवाएंगे सड़कें', बिधूड़ी के बिगड़े बोले, कांग्रेस बोली- 'घटिया बदतमीज आदमी'
Ramesh Bidhuri Priyanka Gandhi: दिल्ली चुनाव के भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने एक जनसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया वर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रमेश बिधूड़ी को कहते हुए सुना जा सकता है कि ''कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा''
रमेश बिधूड़ी कहते हैं, ''लालू यादव ने वादा किया था कि वो बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बनवा देंगे। लेकिन वे तो ऐसा नहीं कर पाए। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बनवाई है, ठीक वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी, अंदर-बाहर, गली-गली की सड़के प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।"

रमेश बिधूड़ी के बयान भड़के कांग्रेस नेता, बोले- 'ये बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की...'
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के बयान की आलोचना की है। पवन खेड़ा ने एक्स पर कहा, ''यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। उपर से ले कर नीचे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।''
सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यही BJP का असली चेहरा है
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर कहा, ''BJP घोर महिला विरोधी है। रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी जी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है। लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सजा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है? यही BJP का असली चेहरा है।''
सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, ''क्या इस घटिया भाषा और सोच पर BJP की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, नड्डा जी या खुद प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे? असल में यह महिला विरोधी घटिया भाषा और सोच के जनक तो खुद मोदी जी ही हैं -जो मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्द बोलते हैं-तो उनके लोग और क्या ही बोलेंगे? इस घटिया सोच के लिए माफी मांगनी चाहिए।''
Kalkaji Seat Election: रमेश बिधूड़ी को भारतीय जनता पार्टी ने कालकाजी से टिकट दिया है। इस सीट पर आप की उम्मीदवार सीएम आतिशी मार्लेना हैं। वहीं कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications