Delhi elections 2025: कालकाजी सीट पर आतिशी और अलका लांबा को भाजपा का कौन नेता देगा टक्‍कर?

Delhi Election 2025 BJP Candidates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे चर्चित सीटों में शुमार कालकाजी सीट पर इस बार का चुनावी मुकाबला बड़ा ही दिलचस्‍प हो गया है। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं कालकाजी सीट से आतिशी और अलका लांबा का टक्‍टर देने के लिए भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को उम्‍मीदवार बनाया है।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी की है जिसमें भाजपा ने कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से टिकट देकर उतारा है। कालकाजी सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी का चुनावी मुकाबला दो महिलाओं,आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी आतिशी और कांग्रेस प्रत्‍याशी अलका लांबा से होगा।

Delhi elections 2025 Kalkaji se

कालकाजी सीट

कालकाजी सीट साउथ दिल्‍ली की सीट है। जहां पर पंजाबी वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में इस सीट से दिल्‍ली की सीएम आतिशी विधायक हैं। 2015 से ये सीट आम आदमी पार्टी के कब्जे में है। 2015 के चुनाव में आप के अवतार सिंह ने भाजपा के हरमीत सिंह कालका को हराया था। वहीं 2020 के चुनाव में आतिशी ने भाजपा के उम्‍मीदवार को हराया था।

कौन हैं रमेश बिधूड़ी

दिल्‍ली की कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार रमेश बिधूड़ी पेशे से वकील हैं और साउथ दिल्‍ली से भाजपा के दिग्गन नेता हैं। रमेश बिधूड़ी ने 19 93 में दिल्‍ली से राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। बिधूड़ी ने दिल्‍ली विवि के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है और मेरठ के चौधरी चरण विवि कस एलएलबी की पढ़ाई की है।

रमेश बिधूड़ी इस सीट से तीन बार बन चुके हैं विधायक

रमेश बिधूड़ी तुलगकाबाद विधानसभा सीट से पहली बार 2003 में विधायक चुने गए थे और उसे बार 2013 तक इसी सीट से तीन बार विधायक बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में साउथ दिल्‍ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और सांसद बने थे। इसके बाद 2019 के चुनाव में साउथ दिल्‍ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और कांग्रेस के विजेंद्र सिंह और आम आदमी पाटर्ही राघव चड्ढ़ा को चुनाव में धूल चटाई थी।

जानें कालका सीट पर सबसे अधिक बार किसे मिली जीत?

कालकाजी सीट पर पिछले दो बार से आम आदमी पार्टी को जीत मिलती आई है और उससे पहले हुए चुनाव में महज दो बार भाजपा विजयी हुई। बाकी सभी चुनावों में कालकाजी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवरों ने जीत हासिल की।

कालकाजी विधानसभा सीट चुनाव परिणाम

  • 2020 के चुनाव में आप की आतिशी
  • 20215 के चुनाव में आप के अवतार सिंह
  • 2013 चुनाव में भाजपा हरमीत सिंह
  • 2008 के चुनाव कांग्रेस के सुषाष चोपड़ा
  • 2003 के चुनाव में कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा
  • 1998 के चुनाव में कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा
  • 1998 के चुनाव में भाजपा की पूर्णिमा सेठी
  • 1972 के चुनव में कांग्रेस के वीपी सिंह
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+