प्रियंका गांधी पर दिए अपने बयान पर कायम है भाजपा प्रत्याशी Ramesh Bidhuri, कहा- 'अगर दिक्कत है तो...'
Ramesh Bidhuri News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रमेश बिधूड़ी ने अपने प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनके बयान के बाद कांग्रेस ने आपत्ति जताई और माफी मांगने के लिए कहा।
हालांकि, भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) अपने बयान पर कामय नजर आ रहे है। रमेश बिधूड़ी ने रविवार 5 नवंबर को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से कहा कि लालू यादव को पहले हेमा मलिनी (Hema Malini) से माफी मांगनी चाहिए। पवन खड़ा को पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा, 'लालू यादव, जो उनकी (कांग्रेस) सरकार में मंत्री थे, उन्होंने हेमा मालिनी के बारे में जो कहा उसके लिए उन्हें पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मैंने जो कहा, मैंने उसकी तुलना पहले कही गई बातों से की। पवन खेड़ा को पहले प्रधानमंत्री के पिता के बारे में जो कहा उसके लिए माफी मांगनी चाहिए।'
बिधूड़ी ने आगे कहा कि हम उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे जो वे इस्तेमाल करेंगे। क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? जब दो लोग गलती करते हैं, तो दोनों को सुधारना पड़ता है। अगर कांग्रेस अपनी गलती सुधारेगी, तो हम भी वही करेंगे। यह पाखंड है, उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है - इसलिए उन्हें कोई मुद्दा चाहिए जिस पर वे वोट मांग सकें। इसलिए वे मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: BJP Candidate: दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा, आतिशी के सामने बिधूड़ी
क्या कहा था रमेश बिधूड़ी ने?
दरअसल, रमेश बिधूड़ी ने कालाकाजी में प्रचार के दौरान कहा था कि, 'लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।'
ये भी पढ़ें: Video:'प्रियंका गांधी के गालों जैसी बनवाएंगे सड़कें', बिधूड़ी के बिगड़े बोले, कांग्रेस बोली- 'घटिया बदतमीज आदमी'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान ये वीडियो सोशल मीडिया वर वायरल हो रहा है। जिसपर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बिधूड़ी के बयान की आलोचना की। पवन खेड़ा ने कहा,'यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। उपर से ले कर नीचे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।'
ये भी पढ़ें: 'आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे', दिल्ली में BJP की Parivartan rally में गरजे पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications