पीएम मोदी के ओडिशा दौरे से पहले नक्सलियों का बड़ा हमला

नक्सलियों ने स्टेशन मास्टर परीदा और एक कुली को काफी देर तक बंधन बनाकर भी रखा, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। नक्सली स्टेशन मास्टर के वॉकी टॉकी छीनकर ले गए।

भुवनेश्वर। ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने एक बड़ा हमला किया है। 30 से ज्यादा की संख्या में आए नक्सलियों ने रायगढ़ जिले के डोईकल्लू रेलवे स्टेशन पर धमाका कर हमला बोला। इस दौरान नक्सली रेलवे स्टाफ के दो वॉकी-टॉकी भी अपने साथ ले गए। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नक्सलियों ने हमले के बाद पोस्टर भी छोड़े हैं। आपको बता दें कि आगामी 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा का दौरा करेंगे।

naxals attack in odisha

ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जेपी मोहापात्रा ने हमले के बारे में बताया कि रात करीब 12:15 बजे नक्सलियों ने डोईकल्लू रेलवे स्टेशन पर हमला किया। नक्सलियों ने स्टेशन मास्टर एसके परीदा को उनके ऑफिस से बाहर निकाला और दफ्तर में धमाका किया। नक्सलियों ने स्टेशन मास्टर परीदा और एक कुली को काफी देर तक बंधन बनाकर भी रखा, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। नक्सली स्टेशन मास्टर के वॉकी टॉकी छीनकर ले गए।

मोहापात्रा ने बताया कि जिस समय नक्सलियों का एक समूह स्टेशन मास्टर के ऑफिस में था, उसी समय उनका दूसरा ग्रुप स्टेशन के बाहर खड़ी मालगाड़ी पर गया और जबरदस्ती उसका इंजन बंद करा दिया। नक्सलियों ने स्टेशन पर सभी ट्रेनों की गतिविधियां रोक दीं। हमले की सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी और सुरक्षाकर्मी स्टेशन पर पहुंचे गए और सुरक्षा का जायजा लेने के बाद ट्रेनों की गतिविधियां शुरू कराईं गईं। स्टेशन पर नक्सलियों ने सरकार विरोधी पोस्टर भी लगाए हैं। ये भी पढ़ें- नकली नोटोंं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, छाप रहे थे नई करेंसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+