नकली नोटोंं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, छाप रहे थे नई करेंसी
ओडिशा पुलिस ने सरगना के घर से नकली नोट छापने के सामान जब्त किए हैं। इस केस में कम से कम 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बारगढ़। ओडिशा पुलिस ने प्रदेश में चलाए जा रहे नकली नोटों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में शामिल कम से कम 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं।

मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी के पास से लगभग 6 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए। उसके पास से 2000, 500 और 100 की करेंसी में नकली नोट मिले। इसके बाद इस बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
बारगढ़ एसपी जुगल किशोर ने इस बारे में बताया कि सोनपुर जिले में नाकटमुंडा निवासी क्रुष्ण मेहर नकली नोटों के इस रैकेट का सरगना है। वही नोट छापकर बारगढ़ से इस रैकेट को ऑपरेट कर रहा था।
एसपी ने बताया कि सरगना के आवास से कंप्यूटर, दो स्कैनर, नकली नोट बनाने के कागज, रबर स्टांप और दूसरी सामग्रियां जब्त की गई हैं। सरगना क्रुष्ण मेहर के ऊपर पहले से भी अन्य आपराधिक केस चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications