अगले 72 घंटों में दिल्ली समेत इन पांच राज्यों में पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में जल्द ही मानसून के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, यूपी समेत कई और राज्यों में मानसून के दस्तक की उम्मीद जताई गई है। अगले दो-तीन दिन में मानसून उत्तर भारत के आठ राज्यों को सराबोर करने के लिए बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 72 घंटों में बारिश की संभावना है। इसी के मानसून राजधानी में पहुंचेगा। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी मानसून की दस्तक होगी।

72 घंटे में दिल्ली में होगी झमाझम बारिश: IMD
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी नरेश ने बताया, "उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले 72 घंटे में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिन में मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं अगले चार से पांच दिनों में उत्तराखंड में भी बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह मुंबई समेत चार राज्यों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।
अगले 4 से 5 दिन में 8 राज्यों में मानसून की होगी दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में इस बार पहले की अपेक्षा कम बारिश की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर पहले की तुलना में 25 से 50 फीसदी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि जिस तरह से भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, मौसम विभाग के नए अपडेट के बाद उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

गर्मी से तप रही दिल्ली में सभी को है बारिश का इंतजार
मौसम विभाग का कहना है की अगले दो से तीन दिन में दिल्ली में बारिश हो सकती है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद ये साफ है कि दिल्ली में इस हफ्ते मानसून की दस्तक हो जाएगी। वहीं बात करें मुंबई की तो वहां बारिश कहर बनकर टूटी है, हर जगह जलभराव होने से लोगों का दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, चारों ओर केवल पानी ही पानी दिख रहा है।

मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी
मुंबई में दो दिन के भीतर 550 मिमी बारिश हुई जो कि पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम भी हुआ और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा, हालांकि प्रशासन अपना काम कर रहा है लेकिन बारिश ना रूकने के कारण मुंबई में लोगों का हाल बेहाल है, कई लोग घंटों जाम में फंसे हुए हैं तो वहीं रूपहले पर्दे के कई सितारे भी मुंबई बारिश की मार झेल रहे हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications