केरल: मां के अफेयर से नाराज लड़के ने सचिवालय के सामने किया हमला, बहाया खून
पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र गुरुवार को अपनी मां को समझाने के लिए आया था। उसने पहले मां से बात की और उसे अपने प्रेमी से अलग होने के लिए कहा
तिरुवनंतपुरम। मां के प्रेम संबंध से नाराज एक नाबालिग लड़के ने गुरुवार सुबह केरल सचिवालय के सामने उस पर हमला बोल दिया। लड़के ने कंपास से अपनी मां के गले और पेट पर वार किया। पीड़ित महिला की पहचान 35 वर्षीय दीपा के रूप में हुई है जो एक नामी सुपरमार्केट चेन में काम करती है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने से पहले लड़के और उसकी मां के बीच बहस भी हुई थी।

इसलिए कर रहा था अफेयर का विरोध
पुलिस के मुताबिक, दीपा को उसके पति ने कई साल पहले छोड़ दिया था। हाल ही महिला का किसी और से प्रेम संबंध हो गया और वह उसी के साथ रहने लगी। लड़के ने इसका विरोध किया और कहा कि उसकी 15 साल की बहन भी उसी घर में रहती है और इसका बुरा असर उस पर होगा। लेकिन लड़के के विरोध पर उसे तीन दिन पहले घर से निकाल दिया गया और वह अपने रिश्तेदार के घर में रह रहा था। उसने मां को उस शख्स से दूर रहने को कहा था। READ ALSO: खुद को 'भारत का मार्क जकरबर्ग' कहने वाले शख्स की काली करतूत
आया था मां को समझाने, कर दिया हमला
पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र गुरुवार को अपनी मां को समझाने के लिए आया था। उसने पहले मां से बात की और उसे अपने प्रेमी से अलग होने के लिए कहा। लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने उस पर हमला बोल दिया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह लड़के को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। साथ ही महिला को ऑटो रिक्शा से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। READ ALSO: सेक्स के बदले मोटी रकम चाहती थी युगांडा की लड़की, मिली मौत












Click it and Unblock the Notifications