बेंगलुरु: सेक्स के बदले मोटी रकम चाहती थी युगांडा की लड़की, युवक ने दी मौत
आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने खुद के बचाव में फ्लॉरेंस पर हमला किया क्योंकि वह ज्यादा पैसे न मिलने पर धमकी दे रही थी और लोगों के बुलाकर फंसाने की भी धमकी दी थी।
बेंगलुरु। युगांडा की एक युवती को सेक्स के बदले पैसों के लेने-देन पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने चाकू से गोदकर मार डाला। बेंगलुरु में हुई इस घटना में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय आकोरी इशान हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली युगांडा की फ्लॉरेंस नाकायाकी से सेक्स के बदले पैसों के लेन-देन पर उसका विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपना आपा खो दिया और फ्लॉरेंस पर हमला बोल दिया।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी जानकारी

दोनों कैब से गए थे युवती के घर
विदेशी युवती और इशान के बीच झगड़ा शुरू हो गया जब उसने 5000 रुपये और मांगे। जबकि वह पहले ही 5000 रुपये दे चुका था। हालांकि बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रवीण सूद ने कुछ और ही कहानी बयां की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने कैब बुक की थी और वे फ्लॉरेंस के घर गए थे जहां घटनाक्रम हुआ। READ ALSO: नोएडा में 3700 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का भंडाफोड़

अफ्रीकी स्टूडेंट यूनियन को नहीं जानकारी

पुलिस को दिए बयान में क्या बोला आरोपी?
इशान ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने खुद के बचाव में फ्लॉरेंस पर हमला किया क्योंकि वह ज्यादा पैसे न मिलने पर धमकी दे रही थी और लोगों के बुलाकर फंसाने की भी धमकी दी थी। डीसीपी हर्षा ने कहा, 'आरोपी का कहना है कि उसने पीड़िता के हाथ से चाकू छीना था और फिर उस पर हमला किया था। वह उससे ज्यादा पैसे वसूलना चाहती थी। आरोपी ने आत्मरक्षा में हमले की बात कही है।'












Click it and Unblock the Notifications