राहुल के करीबी मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बीजेपी का तंज, कहा पहले अपने नेताओं के साथ न्याय कर ले कांग्रेस
Amit Malviya's taunt on Milind Deora resignation: राहुल गांधी के करीबी दोस्त माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार, 14 जनवरी को देश की सबसे पुरानी पार्टी, कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही कांग्रेस के साथ उनके परिवार का 55 साल का रिश्ता खत्म हो गया। इसे लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
आज राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू कर रहे हैं और आज ही उनके करीबी कहे जाने वाले मिलिंद ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है, पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ।"
यह भी देखें: '55 सालों का रिश्ता खत्म...', मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल
उन्होंने वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मिलिंद के इस्तीफे के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' पर निशाना साध रही है।
यह भी देखें: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से शुरू, AAP चलाएगी 'घर बचाओ, BJP हटाओ' अभियान
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल को पहले अपने नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। राहुल गांधी आज मणिपुर अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत कर रहे हैं।
अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। न्याय यात्रा बाद में।"
वहीं मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मैं क्या कह सकता हूं? अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है, तो छोड़ सकता है। मैं उनसे पिछली बार नागपुर में मिला था और उनसे अच्छी बातचीत हुई थी..."
यह भी देखें: Odisha 'विपक्षी नेता सिर्फ चुनाव के वक्त दिखते हैं', BJD नेता वीके पांडियन का तंज
आपको बता दें, मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा उनके द्वारा उनके पार्टी छोड़ कर शिवसेना में शामिल होने की अटकलों को "अफवाहों" के रूप में खारिज करने के एक दिन बाद आया है। ऐसी चर्चा तेज थी कि मिलिंद कांग्रेस छोड़ कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे।
यह भी देखें: Bharat Jodo Nyay Yatra: केसी वेणुगोपाल बोले- अरुणाचल भी जाएंगे, 100 जिलों में करेंगे यात्रा












Click it and Unblock the Notifications