Today in Politics: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से शुरू, AAP चलाएगी 'घर बचाओ, BJP हटाओ' अभियान
Today in Politics 14 Jan 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रविवार से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
कांग्रेस ने इस यात्रा के शुरुआत से पहले कहा है कि ये एक राजनीतिक नहीं बल्कि वैचारिक यात्रा है। 66 दिनों तक चलने वाली ये 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। ये यात्रा पैदल और बस के जरिए की जाएगी।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 20 मार्च को यात्रा के समापन पर राहुल गांधी मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।
दो महीने की इस यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस यात्रा में 60 से 70 यात्री के होंगे। यात्रा दोपहर 12 बजे खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होगी, हालांकि पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी। लेकिन राज्य में जारी तनाव के बीच मणिपुर सरकार ने इस आयोजन की इजाजत नहीं दी।
कांग्रेस के मणिपुर अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा, 'हमने 2 जनवरी को राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया था कि इंफाल में हप्ता कांगजीबुंग सार्वजनिक मैदान से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अनुमति दी जाए। हमने यह भी घोषणा की थी कि यात्रा इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'
AAP चलाएगी 'घर बचाओ, बीजेपी हटाओ' अभियान
आम आदमी पार्टी (AAP) आज रविवार से एक सप्ताह तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ 'घर बचाओ, बीजेपी हटाओ' अभियान चलाएगी।
आप नेता गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा गरीबों से नफरत करती है। कोर्ट के कहने के बावजूद पुर्निवास किए बिना बुलडोजर चला गरीबों को बेघर कर रही है बीजेपी। "घर बचाओ, भाजपा हटाओ'' अभियान चलायेगी AAP। अभियान की शुरुआत BR Camp और DID कैम्प में नुक्कड़ सभा करके की जाएगी।''












Click it and Unblock the Notifications