'55 सालों का रिश्ता खत्म...', मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल
Milind Deora resigns from Congress: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है।
मीडिया रिपोर्ट में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मिलिंद देवड़ा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि मिलिंद देवड़ा ने फिलहाल ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है।

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट में लिखा, ''आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है...।''
मिलिंद देवड़ा ने कहा था कि ये अफवाहें हैं, जिसमें कहा गया है कि वह शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ रहे हैं। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है।
मिलिंद देवड़ा, जिन्होंने हाल ही में मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे।
जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह अपने समर्थकों के साथ कोई योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं अपने समर्थकों की बात सुन रहा हूं...अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।"
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने आगामी लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने का दावा किया था, जिसका प्रतिनिधित्व 2014 से पहले मिलिंद देवड़ा करते थे।












Click it and Unblock the Notifications