Bharat Jodo Nyay Yatra: केसी वेणुगोपाल बोले- अरुणाचल भी जाएंगे, 100 जिलों में करेंगे यात्रा
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस एक बार फिर से व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, समेत कांग्रेस कई दिग्गज और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। दरअलस कांग्रेस ने अपनी पिछली यात्रा से इसमें कुछ अहम बदलाव किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले के मुकाबले इस बार कांग्रेस के पास मजबूत आधार है, जिसके बल पर लोगों को जोड़ा जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार (14 जनवरी) से शुरू हो रही है। यात्रा इंफाल से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। आज यानी 14 जनवरी को इसके लिए थौबल जिले के खांगजोम में तैयारियों की गई हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में 66 दिनों तक चलने वाली ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा पैदल और बस के जरिए की जाएगी। यहां जगह- जगह पर राहुल गांधी स्थानीय लोगों से मिलकर बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे।
यात्रा की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले शनिवार (13 जनवरी) को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पिछली यात्रा के मुकाबले अब कांग्रेस के पास मजबूत आधार है। यात्रा की जानकारी देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहली यात्रा से अलग होगी। यात्रा 100 से अधिक जिलों को कवर करेगी। यात्रा अरुणाचल प्रदेश के जिलों से भी होकर गुजरेगी।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' ऐतिहासिक बन गया और जनता का नारा बन चुका है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'तपस्या' पर निकले थे। उन्होंने प्यार और स्नेह के एक ऐतिहासिक संदेश दिया। 'नफ़रत की बाजार में मोहब्बत की दुकान' का नारा जनता का नारा बन गया। अब हमारे पास इस (भारत न्याय यात्रा) के लिए एक मजबूत आधार है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी को बहुत अनुभव प्राप्त हुआ। यह 100 से अधिक जिलों को कवर करेगा क्योंकि अब हमने अरुणाचल प्रदेश को जोड़ा गया है।"
हालांकि वेणुगोपाल ने इसको लेकर राजनीतिक मुद्दा बनाने से इनकार किया। उन्होंने कहा, "यह एक राजनीतिक यात्रा की तरह योजनाबद्ध नहीं है और यह चुनावों के लिए नहीं है। हर पार्टी को एक विचारधारा की आवश्यकता होती है और यह यात्रा हमारे लिए उपयुक्त है। हमारा उद्देश्य इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications