Anjali Birla: झूठ फैला रहा था ध्रुव राठी का पैरोडी अकाउंट, महाराष्ट्र पुलिस ने सात लोगों को किया तलब
Maharashtra Anjali Bidala News: शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस की साइबर विंग ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला के बारे में भ्रामक खबर को लेकर एक एक्स यूजर समेत सात अन्य को तलब किया है। यह घटना आईआरपीएस अंजलि अरोड़ा के संदर्भ में अपमानजनक टिप्पणियों और झूठी खबरों के बाद 'ध्रुव राठी' के नाम से एक पैरोडी अकाउंट से पोस्ट किए गए थे।
सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों में आरोप लगाया गया कि बिड़ला ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा बिना दिए ही पास कर ली है। इस पोस्ट को काफी लोगों ने दोबारा पोस्ट किया, जिसके बाद अंजलि बिड़ला की लीगल टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की साइबर विंग में शिकायत दर्ज कराई थी।

अंजलि बिड़ला की शिकायत एक बाद भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मानहानि, जानबूझकर अपमान, शांति भंग करने और शरारत के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले ध्रुव राठी था कि जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया,वह उनके किसी भी अकाउंट से नहीं थे, वह पैरोडी थे।
यह भी पढ़ें अमित शाह पर बरसे शरद पवार, भ्रष्टाचार का सरगना वाले बयान पर किया पलटवार
अंजलि बिड़ला के खिलाफ ट्वीट मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग के विशेष आईजी ने कहा कि पुलिस ने अन्य नौ खातों के संचालकों को भी उनके बयान दर्ज करने के लिए समन भेजा है। इसके साथ ही, पैरोडी अकाउंट को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वह सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते समय जिम्मेदारी से काम करें। इससे पूर्व दिल्ली हाईकोर्ट ने वादी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे के उत्तर में, एक्स कॉर्प और गूगल इंक को अंजलि के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया था












Click it and Unblock the Notifications