अमित शाह पर बरसे शरद पवार, भ्रष्टाचार का सरगना वाले बयान पर किया पलटवार
Sharad Pawar On Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच तनातनी बढ़ रही है। शाह ने हाल ही में शरद पवार पर तीखा कटाक्ष किया था। तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीचअब शरद पवार ने भी अमित शाह पर पलटवार किया है।
शनिवार को शरद पवार ने संभाजी नगर में कहा कि ये हैरानी की बात है कि एक व्यक्ति जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात से बाहर किया गया था, वह देश का इतना अहम मंत्रालय संभाल रहा है।

दरअसल बीते दिनों अमित शाह ने अपने एक बयान में शरद पवार को राजनीति में भ्रष्टाचार का सरगना बताया था। इसी बयान से नाराज शरद पवार ने अमित शाह पर पलटवार किया है। शरद पवार ने कहा कि 'कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मेरे विरुद्ध बयान दिया था और कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि शरद पवार देश के भ्रष्ट लोगों के कमांडर हैं। आश्चर्यजनक बात है कि एक ऐसा व्यक्ति देश का गृह मंत्री है, जिसे कानून के गलत उपयोग के चलते सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात से बाहर कर दिया था।
यह भी पढ़ें सोनोग्राफी में दिखे 3, हुआ 4 बच्चों का जन्म, माता पिता खुश, डॉक्टर हैरान
शरद पवार ने कहा कि जिस व्यक्ति को निर्वासित किया गया था, वह आज देश का गृह मंत्री है। ऐसे में हमें सोचना चाहिए कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। वह भारत को गलत दिशा में लेकर जा रहे हैं और हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अमित शाह को साल 2010 में सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में दो वर्ष के लिए राज्य से निर्वासित किया गया था। हालांकि बाद में वर्ष 2014 में उन्हें इस मामले से बरी कर दिया गया था।
अमित शाह ने पवार पर लगाए थे बड़े आरोप
दोनों नेताओ के बीच तनाव की स्थिति हाल ही में बनी है। दरअसल अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम के बीच कहा था कि 'विपक्ष हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता है, लेकिन देश की राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना शरद पवार हैं। यदि किसी राजनेता ने सरकार में भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया है, तो वह शरद पवार थे। अमित शाह ने कहा था कि मुझे ये कहने में जरा भी संकोच नहीं है।
यह भी पढ़ें बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी BSNL, खराब नीतियों, तो कभी लाल फीताशाही ने डुबोया












Click it and Unblock the Notifications