महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच शरद पवार ने बुलाई NCP कोर ग्रुप की मीटिंग

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बढ़ी हलचल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की कोर ग्रुप की मीटिंग बुलाई है। राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए पवार ने मुंबई में ये बैठक बुलाई है। एनसीपी की कोर ग्रुप की बैठक में प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, अजीत पवार, जयंत पाटिल और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

Maharashtra: NCP chief Sharad Pawar to chair partys core group meeting in mumbai

इससे पहले, राज्यपाल की ओर से बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया गया था लेकिन पार्टी सरकार बनाने में असफल रही। बीजेपी ने रविवार को राज्यपाल को जानकारी दी कि संख्याबल कम होने के कारण वो अकेले सरकार नहीं बना सकते हैं। दरअसल, बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीएम पद को लेकर खींचतान ऐसी बढ़ी कि राज्य में अभी तक सरकार बनाने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

बीजेपी द्वारा सरकार बनाने में असमर्थता जताने के बाद राज्यपाल ने दूसरे सबसे बड़े दल शिवसेना को इसका न्योता दिया है। भाजपा के साथ अपनी शर्तों को मनवाने पर अड़ी शिवसेना को अब एनसीपी और कांग्रेस की शर्तों पर सरकार बनाने की कवायद करनी होगी। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शिवसेना को साफ किया है कि अगर उनका समर्थन चाहिए तो शिवसेना को केंद्र में एनडीए से अलग होना पड़ेगा और अपने मंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना होगा।

दूसरी तरफ, शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में एनसीपी और शिवसेना के बीच बात बनती दिखाई दे रही है। हालांकि, कांग्रेस अभी तक विपक्ष में बैठने की बात करती रही है लेकिन पार्टी की होने वाली बैठक के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात को लेकर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+