Video: कचरा बीनने वाले भाइयों का गाना सुन आनंद महिंद्रा बोले- दिलाऊंगा म्यूजिक की ट्रेनिंग
कचरा बीनने वाले भाइयों ने गाया ऐसा गाना, आनंद महिंद्रा बोले...
नई दिल्ली। देश के जाने-माने बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मजेदार और इंस्पायरिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दो कचरा बीनने वाले भाइयों का वीडियो पोस्ट किया, जिनकी सिंगिंग से आनंद महिंद्रा भी इंप्रेस हो गए। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने बताया कि वीडियो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का है। कचरा बीनने वाले भाइयों की आवाज सुन हर कोई दंग रह गया।

कचरा बीनने वाले भाइयों की आवाज सुन रह गए दंग
हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है, इसका जीता-जागता उदाहरण दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कचरा बीनने वाले दो भाई हफिज और हबीबुर हैं, जिनका वीडियो खुद आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि बारी-बारी से दो लड़के गाना गाते हैं। आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में बताया की दोनों भाई हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़के अपनी मधुर आवाज में एक-एक गाना गाते है जिसे सुन हर कोई दंग रह गया। कचरा बीनने वाले भाईयों की सिंगिंग ने सोशल मीडिया को भी इंप्रेस कर दिया है। यूजर्स दोनों भाइयों के सिंगिंग टैलेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन लड़कों की आवाज सुन आनंद महिंद्रा भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके। उन्होंने इन भाइयों को म्यूजिक की ट्रेनिंग भी दिलाने का ऐलान किया है।

'प्रतिभा की कोई सीमा नहीं'
वीडियो पोस्ट करते हुए महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निदेशक और अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'अतुल्य भारत। मेरे मित्र रोहित खट्टर ने इन पोस्टों को साझा किया जो उन्हें सोशल मीडिया पर प्राप्त हुए। दोनों भाई हाफिज और हबीबुर, दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कचरा बीनने का काम करते हैं। जाहिर है, प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती।'

दिल्ली में कोई म्यूजिक टीचर है?
एक अन्य कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'उनकी प्रतिभा कच्ची है, लेकिन स्पष्ट है कि उन्हें अच्छी ट्रेनिंग की आवश्यकता है। रोहित और मैं संगीत में उनके आगे की ट्रेनिंग के लिए समर्थन करना चाहते हैं। क्या दिल्ली में कोई ऐसा शख्स है, जो उनके लिए अच्छे म्यूजिक टीचर की जानकारी साझा कर सके। उन्हें शाम को ट्रेनिंग दी जा सकती है, क्योंकि ये दोनो भाई पूरे दिन काम करते हैं।'
यह भी पढ़ें: मसाज का विज्ञापन देख लोटपोट हुए आनंद महिंद्र, बोले- इसके बाद मसाज की जरूरत नहीं












Click it and Unblock the Notifications