मसाज का विज्ञापन देख लोटपोट हुए आनंद महिंद्र, बोले- इसके बाद मसाज की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और ट्विटर पर कई बार अपने फॉलोअर्स को जवाब भी देते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक ऐसी फोटो शेयर की जिसे देखकर कोई भी हंस पड़े। दरअसल ये तस्वीर एक बॉडी मसाज के विज्ञापन की है। असल में ये विज्ञापन अजीब और हंसी की वजह इसलिए है क्योंकि इसे एक रोड रोलर के पहिए पर लगाया गया है।
विज्ञापन देख क्या बोले आनंद महिंद्रा?
इस विज्ञापन को देखकर आनंद महिंद्रा ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- 'खतरनाक...इस मसाज के बाद आपको दूसरे किसी मसाज की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये सभी परेशानियों का स्थाई इलाज हो जाएगा (जिसने भी ये पोस्टर यहां चिपकाया है...या तो उसका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है या फिर वो मंदबुद्धी है।' महिंद्र के ट्वीट अकसर ही चर्चा का विषय बन जाते हैं।
बच्ची ने लिखा खत तो महिंद्रा ने किया शेयर
अकसर अपने फॉलोअर्स को जवाब देने वाले आनंद महिंद्रा को जब कुछ समय पहले एक 11 साल की बच्ची ने खत लिखकर एक खास आइडिया दिया तो महिंद्रा उसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक सके। दरअसल बच्ची ने ट्रैफिक के बीच बेवजह गाड़ियों का हार्न बजाने वालों को रोकने के लिए महिंद्र को एक ऐसा आइडिया दे डाला कि वे इससे काफी प्रभावित हो गए।

बच्ची ने लेटर में दिया था ये शानदार आईडिया
बच्ची द्वारा पेन से लिखे गए इस लेटर को महिंद्र ने शेयर किया है। लेटर में लिखा है- 'मेरा नाम महिका मिश्रा है। मैं 11 साल की हूं और ग्रेड 7 में पढ़ती हूं। मैं मुंबई से हूं। मुझे कार और बाइक काफी ज्यादा पसंद हैं और मुझे लॉन्ग ड्राइव पर जाना भी अच्छा लगता है। लेकिन सड़क पर कुछ लोग बिना बात हार्न बजाते हैं। इसके लिए मेरे पास एक सुझाव है अगर ये सिस्टम लगाया जाए कि आप 10 मिनट में केवल 5 बार ही हॉर्न का इस्तेमाल कर सकते हैं और यह हॉर्न केवल 3 सेकेंड के लिए ही बजे तो काफी राहत मिल सकती है।'
यह भी पढ़ें- जब आनंद महिंद्रा की पत्नी ने उनसे पूछा- क्या 5 मिनट तुम बिना फोन पर बात किए रह सकते हो












Click it and Unblock the Notifications