'मोदी से सीखो अखिलेश, PM बनने के बाद भी मां को नहीं छोड़ा'

मुलायम सिंह यादव ने सीएम अखिलेश यादव को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि मैं अमर सिंह और भाई शिवपाल के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता।

लखनऊ। आज यूपी के सियासी गलियारे में समाजवाद नहीं परिवारवाद चल रहा है। आज एक पिता पर एक भाई भारी पड़ गया है, सपा सु्पीमो मुलायम सिंह यादव ने जमकर सीएम अखिलेश यादव को खरी-खोटी सुनाई और कहा है कि तुम्हारी हैसियत अकेले की कुछ नहीं है इसलिए शिवपाल के गले मिलो।

mulayam

इसके बाद सोमवार को पार्टी ऑफिस में मीटिंग के दौरान मुलायम सिंह यादव ने अपनेे बेटे सीएम अखिलेश को पीएम नरेन्द्र मोदी से सीख लेने को भी कहा। मुलायम ने कहा कि 'मोदी की तरफ देखो, वे अपने समर्पण और संघर्ष से पीएम बने, कहते हैं मैं अपनी मां के बिना नहीं रह सकता। आज तक मां को नहीं छोड़ा।' और यहां पद मिलते ही दिमाग खराब हो गया।

आपको बता दें कि मीटिंग में आज मुलायम सिंह ने अखिलेश को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं पार्टी में तनातनी से बेहद आहत हूं। तुम्हारी हैसियत क्या है। क्या अकेले चुनाव जीत सकते हो। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई तो तुम कभी सत्ता में नहीं आ पाओगे? अमर सिंह ने मुझे जेल जाने से बचाया। अमर सिंह नहीं बचाते तो मुझे सजा हो जाती। इसलिए मैं अमर सिंह और भाई शिवपाल के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+