कोरोना योद्धाओं के लिए सेना के 'फ्लाई पास्ट' के फैसले की गृहमंत्री अमित शाह ने की सराहना, कही ये बात

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीडीएस और सेना के कोरोना योद्धाओं का आभार प्रकट करने वाले फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, हमारी सशस्त्र सेनाओं से बेहतर हमारी मातृभूमि को सुरक्षित रखने के महत्व को और कौन समझ सकता है। सीडीएस और हमारे सशस्त्र बलों को कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के फैसले की मैं सराहना करता हूं। जो हमारे देश को कोविड​-19 के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

cds, indian army, coronavirus, corona warriors, home minister, amit shah, सीडीएस, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोविड19, भारतीय सेना, गृहमंत्री, अमित शाह, कोरोना योद्धा

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि सशस्त्र बलों के इस फैसले से हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा और मीडिया कर्मियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हम एक राष्ट्र के रूप में इस परीक्षण के समय में अपने कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के लिए एकजुट हैं।

Recommended Video

    Corona से जंग: Bharat की तीनों सेनाएं देंगी Corona warriors को सलामी | वनइंडिया हिंदी

    बता दें इससे पहले सीडीएस प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि हम उन सभी कोरोना योद्धाओं का आभार प्रकट करते हैं, जो हमें सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने ये बात तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कही थी। इसके साथ ही जनरल रावत ने कहा था कि भारतीय वायुसेना कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रदर्शित करने के लिए तीन मई को देशभर में 'फ्लाई पास्ट' करेगी।

    उन्होंने कहा था कि नौसेना के हेलीकॉप्टर कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे अस्पतालों पर फूल बरसाएंगे। रावत ने ये भी कहा था कि थल सेना लगभग प्रत्येक जिले में कुछ कोविड-19 अस्पताल के सामने माउंटेन बैंड का प्रदर्शन करेगी। साथ ही कोविड-19 के चलते कोई अभियान कार्य प्रभावित नहीं हुआ है, न प्रभावित होगा।

    देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया, भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 37,336 हो गई है। इसमें 26,167 सक्रिय मामले, 9,950 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके मामले और 1,218 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,293 नए मामले सामने आए हैं और 71 मौतें हुई हैं। ये एक दिन में सामने आए मामलों में सबसे ज्यादा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+