Kolkata Case: कौन हैं कबिता सरकार, जो कोलकाता रेप-हत्याकांड के दरिेंदे का लड़ेंगी केस

Kolkata RG Kar Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला सुर्खियों में है। इस बीच डॉक्टर के साथ दरिंदगी के आरोपी संजय रॉय का केस लड़ने वाली वकील कबिता सरकार चर्चाओं में आ गई हैं। 52 वर्षीय वकील कबीता सरकार अपने 25 साल के करियर में सबसे चुनौतीपूर्ण केस लड़ने वाली हैं।

सियालदह कोर्ट ने आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में आरोपी संजय रॉय का बचाव करने के लिए कबिता सरकार को नियुक्त किया है। कबिता सरकार को कोर्ट ने यह केस लड़ने के लिए इसलिए नियुक्त किया है क्योंकि कोई अन्य वकील यह केस लड़ने को तैयार नहीं था। कोई भी वकील ये केस लेने से मना कर रहा है। आइए जानें कौन हैं कबिता सरकार और क्यों वह आरोपी संजय रॉय का केस लड़ने को हैं तैयार?

Kolkata RG Kar Murder Case

ये भी पढ़ें- कोलकाता केस: CBI का दावा- डॉक्टर के साथ नहीं हुआ था गैंगरेप, मृतका के मां-पिता ने भी किया बड़ा खुलासा

Who is Kabita Sarkar? कौन हैं कबिता सरकार?

  • कबिता सरकार पश्चिम बंगाल की मूल निवासी हैं। कबिता सरकार ने हुगली मोहसिन कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट हैं।
  • कबिता सरकार ने अलीपुर कोर्ट से अपना करियर शुरुआत की थी, जहां उन्होंने वो सिविल मामलों पर काम करती थीं।
  • कबिता सरकार को वकालत में 25 सालों का काम का अनुभव है। कबिता सरकार वर्तमान में सियालदह कोर्ट में काम कर रही हैं।
  • कबिता सरकार का फरवरी 2023 में SALSA वकील के रूप में आपराधिक कानून में उनका ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद कबिता सरकार ने जून 2023 में सियालदह कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था।
  • कबिता सरकार सियालदह कोर्ट में स्टेट लीगल अथॉरिटी की एकमात्र स्टैंडिंग लॉयर हैं। यही वजह है कि कबिता सरकार को ये केस दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कोलकाता कांड: रेप या गैंगरेप? CBI ने कहां तक की जांच, सुप्रीम कोर्ट से क्या-क्या कहा? इन 5 प्वाइंट में समझेंं

कबिता सरकार क्यों लड़ना चाहती हैं आरोपी संजय रॉय का केस?

कबिता सरकार अदालती सुनवाई के जरिए न्याय में विश्वास करती हैं न कि सुनवाई के पहले के फैसलों में। कबिता सरकार ने कहा है कि निष्पक्ष सुनवाई का हर व्यक्ति को अधिकार है। जिसमें अभियुक्त भी शामिल है। कबिता सरकार ने कहा है कि केस के दौरान उनके साथ उनके वरिष्ठ, सौरव बनर्जी भी हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+