कोलकाता केस: CBI का दावा- डॉक्टर के साथ नहीं हुआ था गैंगरेप, मृतका के मां-पिता ने भी किया बड़ा खुलासा
Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्याकांड मामले को लेकर एक सवाल का जवाब सब जानना चाहते हैं कि 'ये रेप था या फिर गैंगरेप'। अब इस मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच स्टेटस रिपोर्ट में रेप और गैंगरेप वाले सवाल से पर्दा उठ गया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा की गई अब तक की जांच से पता चला है कि उसके साथ गैंगरेप नहीं हुआ था। जांच से पता चलता है कि संजय रॉय ने ही 9 अगस्त को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ पहले रेप और फिर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- कोलकाता कांड: रेप या गैंगरेप? CBI ने कहां तक की जांच, सुप्रीम कोर्ट से क्या-क्या कहा? इन 5 प्वाइंट में समझेंं
आरजी कर अस्पताल के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है, 'हम जांच से खुश नहीं हैं।' वहीं मृतका के परिवार ने कहा है कि आरोपी संजय रॉय को किसी ने हमारी बेटी को मारने के लिए भेजा था।
ट्रेनी डॉक्टर के साथ नहीं हुआ था गैंगरेप, सिर्फ रेप के सबूत मिले!
सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चलता है कि ट्रेनी डॉक्टर का रेप किया गया। गैंगरेप के कोई सबूत नहीं मिले हैं। डीएनए रिपोर्ट ने भी कथित तौर पर एक व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि की है। यानी इस हैवानियत में एक से ज्यादा के शामिल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। सीबीआई ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, जिसमें संजय रॉय को उस बिल्डिंग में घुसते हुए दिखाया गया था, जहां डॉक्टर की हत्या की गई थी।
यह खुलासा गैंगरेप की संभावना के बीच बहुत अहम है। इस केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
संजय रॉय का घरेलू हिंसा का इतिहास रहा है और अस्पताल के सभी विभागों में उनकी पहुंच थी। संजय रॉय को अपराध स्थल पर उसके ब्लूटूथ हेडसेट मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सीबीआई ने मामले में और लोगों की संलिप्तता पर अपनी जांच पूरी नहीं की है। एजेंसी द्वारा फोरेंसिक रिपोर्ट को स्वतंत्र विशेषज्ञों को उनकी अंतिम राय के लिए भेजे जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Kolkata Doctor Case: क्यों निर्भया कांड से भी भयावह होता जा रहा है, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला?
डॉक्टर के माता-पिता का दावा- बेटी को मारने के लिए आरोपी संजय रॉय को भेजा गया
बलात्कार और हत्या की शिकार हुई कोलकाता की प्रशिक्षु डॉक्टर के माता-पिता ने चौंकाने वाला दावा किया है कि आरोपी संजय रॉय को किसी ने उनकी बेटी की हत्या के लिए भेजा था। कोलकाता पुलिस ने इस मामले पर मुख्य आरोपी संजय रॉय को घटना के एक दिन बाद 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में प्रशिक्षु डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। बाद में पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ें- कोलकाता कांड: आरोपी संजय रॉय को नहीं है पछतावा, उसके अंदर छिपे जानवर से CBI भी हैरान, कहा - वो सेक्सुअल परवर्ट
मेरी बेटी कुछ राज जान गई थी: डॉक्टर की मां
आजतक बांग्ला के मुताबिक में प्रशिक्षु डॉक्टर की मां ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह "कुछ काले राज" के बारे में जान गई थी।
उन्होंने कहा, "संजय को किसी ने हमारी बेटी को मारने के लिए तैनात किया था। हम सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के बारे में फर्जी खबरें बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। जब मेरी बेटी के साथ ऐसी चीजें हो रही थीं, तो वह मेरे (मां) लिए रोई होगी।"
उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने घटना के बाद उन्हें फोन करके माफी नहीं मांगी थी। उन्होंने कहा, "वह डरी हुई थी कि डॉ. संदीप घोष उसे एमडी की परीक्षा में फेल कर देंगे। मेरी बेटी के आखिरी शब्द थे, 'मेरा खाना आ गया है।"
ये भी पढ़ें- कोलकाता कांड: CBI अस्पताल के EX-प्रिंसिपल संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों कराना चाहती है? जानें कौन है ये?












Click it and Unblock the Notifications