मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेटा फंसा तो एक हफ्ते की छुट्टी पर गए केरल CPIM नेता कोडियारी

नई दिल्ली। केरल सीपीआई (एम) के महासचिव कोडियारी बालाकृष्णन स्वास्थ्य का हवाला देकर एक हफ्ते की छुट्टी पर चले गए हैं। पार्टी ने बेटे बिनेश कोडियारी की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के कुछ हफ्तों बाद ही इलाज के लिए उनकी छुट्टी ग्रांट कर दी थी। गत 29 अक्टूबर को ईडी ने कर्नाटक में एक ड्रग रैकेट जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोडियरी के बेटे को गिरफ्तार किया था।

Durg

रिपोर्ट के मुताबिक केरल माकपा समिति ने राज्य सचिव कोडियरी बालाकृष्णन को पार्टी जिम्मेदारियों से छुट्टी दे दी है। कहा गया है कि कोडियरी ने इलाज के लिए छुट्टी का अनुरोध किया था और पार्टी ने पहले ही उन्हें छुट्टी दे दी थी। अब एलडीएफ संयोजक ए विजयराघवन अब राज्य सचिव के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें, कोडियरी ने पहले कैंसर का इलाज किया था।

ED

गौरतलब है एजेंसी ने चार दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने कोडियारी के बेटे बिनेश कोडियारी के घर से ड्रग पेडलर मोहम्मद अनूप का डेबिट कार्ड बरामद किया था और मामले में उन्हें अधिक जांच करने की जरूरत है। हाल ही में बिनेश कोडियरी की हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी। जांच एजेंसी ने बिनेश पर ड्रग पेडलर मोहम्मद अनूप के बैंक खाते में बड़ी मात्रा में धनराशि स्थानांतरित करने का भी आरोप लगाया है।

Durg

उल्लेखनीय है ईडी की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच से जुड़ी है, जिसमें दावा किया गया है कि अगस्त में कर्नाटक में एक एक्स्टसी पिल्स ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें अनूप के साथ और दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+