सीपीएम नेता का बेटा बिनेश कोडियारी चार दिन के लिए ईडी की कस्टडी में, ड्रग पैडलर से लेनदेन के आरोप

सीपीएम नेता के बेटे बिनेश कोडियारी चार दिन के लिए ईडी की कस्टडी में, ड्रग पैडलर से लेनदेन के आरोप

नई दिल्ली। केरल के सीपीआई (एम) नेता कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनेश कोडियेरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने शुक्रवार बताया है कि बेंगलुरू में गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई। ये मामला एक ड्रग पैडलर के साथ लेनदेन से जुड़ा है। अदालत ने 2 नवंबर तक के लिए कोडियेरी को ईडी की कस्टडी में भेजा है। ईडी ने उनके खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ED arrest CPIM Secretary Kodiyeri Balakrishnan son Bineesh Kodiyeri in money laundering case

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया है कि बिनेश कोडियेरी को बेंगलुरु में ईडी कार्यालय में बुलाया गया था, जहां पूछताछ के बाद ड्रग रैकेट की कथित फंडिंग के बारे में ठोस जवाब देने में विफल रहने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि बेंगलुरु में ड्रग रैकेट के आरोपी अनूप मोहम्मद ने पूछताछ में बिनेश कोडियरी का नाम लिया था। बिनेश पर बड़ी धनराशि ड्रग पेडलर के बैंक खातों में जमा करने का आरोप है।

ईडी ने कहा है कि एनसीबी ने ड्रग पैडलर अनूप और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में बड़ी राशि का लेनदेन सामने आने के बाद ईडी नेमनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। ईडी ने 17 अक्टूबर को मोहम्मद अनूप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने ड्रग्स की खरीद में खुद के शामिल होने और बिनेश से नजदीकी होने की बात कही। जिसके बाद बिनेश से भी पूछताछ शुरू की गई।

बता दें कि बिनेश कोडियरी सीपीआई (एम) केरल के राज्य सचिव कोडिएरी बालाकृष्णन के बेटे हैं और अभिनेता भी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2005 में फाइव फिंगर्स से की थी। उन्हें इंस्पेक्टर गरुड़, मिशन 90 डेज, लायन, लंका, प्रजापति, अब्राहम और लिंकन, डबल बैरल, ओप्पम और नीरली जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+