जानिए, क्यों TikTok को बैन कराना चाहते हैं भारतीय? मुहिम से गूगल प्ले स्टोर पर गिरी रेटिंग

नई दिल्ली। एक तरफ जहां दुनिया वैश्विक महामारी से लड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय चर्चित शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप टिक टोक को प्रतिबंधित करवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि कथित रूप से एक वायरल हुए टिक टोक वीडियो में महिलाओं के ऊपर एसिड अटैक को ग्लेमराइज किया गया है।

tik tok

यही कारण है कि भारतीय सोशल मीडिया के जरिए और गूगल प्ले स्टोर पर निगेटिव रेटिंग देकर टिक टोक ऐप पर बैन की मांग कर रहे है। आरोप है कि टिक टोक ऐप पर निर्मित एक वीडियो में एक यूजर द्वारा जानबूझकर एसिज अटैक को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो आजकल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

acid attack

रिपोर्ट के मुताबिक एसिड अटैक को बढ़ावा देने वाले उक्त वीडियो को एक टिक टोक यूजर द्वारा तैयार किया गया है। उक्त टिक टोक यूजर का नाम फैज़ल सिद्दीकी बताया जा रहा है। विवादित वीडियो बनाने वाले टिक टॉक यूजर फैजल सिद्दीकी के प्रोफाइल पर 13 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं।

वीडियो में यूजर एसिड से भरा गिलास को महिला पर फेंक देता है!

वीडियो में यूजर एसिड से भरा गिलास को महिला पर फेंक देता है!

वीडियो में फैजल सिद्दीकी कहता है, 'क्या इस आदमी के लिए तुमने मुझे छोड़ दिया था?' यह कहते हुए यूजर फैजल सिद्दीकी एसिड से भरे गिलास को अपनी आभासित प्रेमिका पर फेंक देता है। वीडियो एसिड से झुलसे महिला के चेहरे के साथ समाप्त होता है। महिला ने कथित एसिड हमले के बाद दाग दिखाने के लिए मेक अप किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने TikTok को एक वीडियो के बारे में कंपनी को लिखा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने TikTok को एक वीडियो के बारे में कंपनी को लिखा

मामला तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार को कहा कि उसने TikTok को एक वीडियो के बारे में लिखा है, जिसमें उसके एक यूजर द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ एसिड हमले और अपराध का महिमा मंडन किया गया है, जिसके बाद फैजल सिद्दीकी का टिक टोक एकाउंट निलंबित कर दिया गया है।

भारतीयों ने टिक टोक पर बैन के लिए #BanTikTokinIndia को ट्रेंड कराया

भारतीयों ने टिक टोक पर बैन के लिए #BanTikTokinIndia को ट्रेंड कराया

इसके तुरंत बाद भारतीयों ने #BanTikTokinIndia को ट्रेंड किया और वीडियो के फोटो और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए। साझा किए पोस्ट में कहा गया कि उन्होंने ऐप पर निगेटिव रेटिंग देने के लिए उसे डाउनलोड किया था। वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर टिक टोक की वर्तमान रेटिंग 2.0 है, जबकि ऐप्पल ऐप स्टोर पर उसकी रेटिंग 4 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+