'पति फेल, पत्नी टॉपर...', 12th Fail वाले IPS मनोज शर्मा की पत्नी श्रद्धा को 12वीं में आए थे कितने नंबर? जानिए
IPS Manoj Sharma Wife Shraddha 12th Mark: 12th फेल वाले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मनोज कुमार शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी लाइफ पर फिल्म बनने के बाद आजकल हर जगह उनकी ही चर्चाएं हो रही हैं। लोग उनके संघर्ष को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। उनके संघर्ष के साथ-साथ उनकी प्रेम कहानी भी लोगों को बहुत भा रही है।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है। लोग फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा के किरदार को निभाया है। मनोज शर्मा 12वीं में फेल हो गए थे, इसकी खूब चर्चा हो रही है। इस बीच उनकी पत्नी श्रद्धा को 12वीं में कितने नंबर आए थे, वो भी चर्चा का विषय बन गया है।

टॉप-20 में कितने नंबर पर आई थीं श्रद्धा जोशी
आपको बता रहे हैं कि आईपीएस मनोज शर्मा की पत्नी श्रद्धा जोशी को 12वीं में कितने नंबर आए थे। वैसे तो श्रद्धा जोशी उत्तराखंड के मसूरी की रहने वाली है। लेकिन जिस समय श्रद्धा 12वीं में थी, उस समय यूपी से उत्तराखंड अलग नहीं हुआ था। तब उन्होंने यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। उस समय यूपी बोर्ड टॉप-20 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट निकाला करता था। टॉप-20 की मेरिट लिस्ट में श्रद्धा की रैंक 13वीं थी।
12वीं में पति फेल, पत्नी टॉपर में शामिल
मनोज शर्मा 12वीं में फेल हो गए, लेकिन श्रद्धा टॉपर की लिस्ट में शामिल हो गईं। उन्होंने टॉप 20 में 13वीं स्थान हासिल किया था। दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दोनों की दुनिया बेहद अलग थी। यूपीएससी के एग्जाम ने दोनों की दुनिया को बेहद करीब ला दिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
यह भी पढ़ें- कितने करोड़ के मालिक हैं रील लाइफ IPS मनोज शर्मा यानी विक्रांत मैसी? '12वीं फेल' के लिए ली इतनी फीस
आईआरएस (IRS) अधिकारी हैं श्रद्धा
मनोज शर्मा अभी मुंबई पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि श्रद्धा शर्मा IRS अधिकारी हैं। वे मनोज शर्मा से बहुत पहले अधिकारी बन गई थीं। श्रद्धा पढ़ने में काफी तेज थी। वे भारतीय राजस्व विभाग सेवा अधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें- IPS Manoj Sharma: 12th Fail वाले आईपीएस मनोज शर्मा के परिवार में कौन-कौन हैं, जानिए उनकी फैमिल ट्री












Click it and Unblock the Notifications