IPS Manoj Sharma: 12th Fail वाले आईपीएस मनोज शर्मा के परिवार में कौन-कौन हैं, जानिए उनकी फैमिल ट्री
IPS Manoj Sharma Family Tree: 12th फेल वाले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मनोज कुमार शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी लाइफ से जुड़े संघर्ष पर फिल्म बनी है। जो हाल ही में रिलीज हुई है। लोग फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म देखने के बाद लोग आईपीएस मनोज शर्मा के संघर्ष को देख भावुक हो रहे हैं। फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा के किरदार को निभाया है। मनोज शर्मा की कहानी युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है। साथ ही मनोज शर्मा की पत्नी और बच्चे भी सुर्खियों में आ गए हैं।

मनोज शर्मा के एक बेटे और एक बेटी हैं
आपको आईपीएस मनोज शर्मा की फैमिली ट्री के बारे में बता रहे हैं। उनके परिवार में कौन-कौन हैं। मनोज शर्मा के पिता का नाम रामवीर शर्मा है। उनकी माता जी हैं। उनके एक बड़े भाई हैं, जिनका नाम दीपक शर्मा है। छोटी बहन का नाम रजनी शर्मा है। मनोज शर्मा की पत्नी का नाम श्रद्धा जोशी शर्मा है। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम मानस शर्मा और बेटी का नाम चिया शर्मा है।
सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं मनोज शर्मा
मनोज शर्मा का जन्म 3 जुलाई 1975 को हुआ था। उनका जन्म मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बिलग्राम में हुआ था। महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस मनोज शर्मा अभी मुंबई पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 5 दिसंबर 2005 को अपनी प्रेमिकी श्रद्धा जोशी से शादी कर ली। उनकी पत्नी IRS अधिकारी हैं।
12वीं में कैसे फेल हुए थे मनोज शर्मा
मनोज शर्मा की चर्चा इसलिए अधिक हो रही है कि वे 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए थे। वे नौवीं, दसवीं और 11वीं में थर्ड डिवीजन से पास हुए थे, वे भी नकल करके। 12वीं में नकल करने का मौका नहीं मिला तो वे फेल हो गए। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए।
यह भी पढ़ें- 12th Fail वाले IPS मनोज शर्मा अब कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कभी गुजारे के लिए चलाते थे टेंपो












Click it and Unblock the Notifications