कितने करोड़ के मालिक हैं रील लाइफ IPS मनोज शर्मा यानी विक्रांत मैसी? '12वीं फेल' के लिए ली इतनी फीस

Vikrant Massey Net Worth: टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर विक्रांत मैसी आज लोगों के बीच काफी मशहूर हो गए हैं। दरअसल उनकी सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' ने उनके लिए लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है। विक्रांत मैसी ने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

विक्रांत मैसी का एक्टिंग करियर
विक्रांत मैसी ने 'लुटेरा' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी दमदार वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर लोगों के चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Vikrant Massey

'12वीं फेल' के लिए ली इतने करोड़ की फीस
आपको बता दें कि विक्रांत मैसी ने फिल्म '12वीं फेल' में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं विक्रांत मौसी की कुल संपत्ति कितनी है और वह एक महीने में कितनी कमाई कर लेते हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में।

विक्रांत मैसी की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के समय में विक्रांत मैसी लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वह एक फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वह कई ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। वह एक विज्ञापन के लिए 40 से 50 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं।

विक्रांत मैसी का आलीशान घर
विक्रांत मैसी जल्द ही पापा बनने वाले हैं। वह अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके इस सी फेशिंग अपार्टमेंट में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। विक्रम के इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है जिसे उन्होंने अपनी शादी से कुछ वक्त पहले ही खरीदा था।

एक्टर को है महंगी गाड़ियों का शौक
विक्रांत मैसी को महंगी गाड़ियों और वाइक्स का काफी शौक है। उनके पास वॉल्वो एस90-डी4 कार है, जिसकी कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है। इसके अलावा उनके पास डुकाटी मॉन्स्टर बाइक भी है जिसे लेकर वह लंबी राइड पर निकल जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+