केरल के इस नामी संस्थान पर विवाद, गोलवलकर नाम रखने का केरल सरकार ने किया विरोध

तिरुवनंतपुरम। केरल में राजीव गांधी सेंटर फॉर बॉयोटेक्नॉलॉजी संस्थान के नए कैंपस के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसी मामले में केरल के मुख्यममंत्री पिनरई विजयन ने विज्ञान तकनीकी और भूविज्ञान मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री को लिखे इस पत्र में मुख्यमंत्री ने इस कैंपस का नाम संघ के सरसंघ चालक रहे गोलवलकर के नाम पर न रखने को कहा है।

RGCB

मामला तिरुवनंतपुरम स्थित राजीव गांधी सेंटर फॉर बॉयो-टेक्नॉलॉजी के नए कैंपस का है। इसका प्रस्तावित नाम 'श्री गुरुजी माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लेक्स डिजीज इन कैंसर एंड वायरल इंफेक्शन' रखा गया है। इसे लेकर ही केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने अपनी आपत्ति जताई है। राजीव गांधी सेंटर फॉर बॉयोटेक्नॉलॉजी (RGCB) पहले राज्य सरकार के अधीन था लेकिन इसे बाद में केंद्र को दे दिया गया था।

वैज्ञानिक के ऊपर नाम रखने की अपील
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि मेरी जानकारी में ये आया है कि आरजीसीबी के तिरुवनंतपुरम स्थित नए कैंपस का नाम 'श्री गुरुजी माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लेक्स डिजीज इन कैंसर एंड वायरल इंफेक्शन' प्रस्तावित किया गया है। ये संस्थान देश के प्रमुख शोध संस्थानों में से एक है और राजनीतिक विवादों से ऊपर है।

केरल सीएम ने आगे कहा कि "पहले ये संस्थान राज्य सरकार के अधीन था लेकिन इसे केंद्र को इस उम्मीद के साथ दिया गया ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का उच्च शोध और विकास संस्थान बनाया जा सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए केरल सरकार ये विचार रखती है कि इस संस्थान का नामकरण प्रस्तावित नाम की जगह अंतरराष्ट्रीय स्तर के किसी भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखा जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+