इंग्लैंड दौरे के बीच क्रिकेटर अभिषेक शर्मा गए हाई कोर्ट, अदालत ने लिया जबरदस्त एक्शन
Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्ट्स की शिकायत की थी। इसके बाद अब उनको अदालत से राहत मिल गई है। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के लिए इस्तेमाल अभद्र भाषा वाले पोस्ट्स पर एक्शन होगा।
पर्सनेलिटी राइट्स की रक्षा की मांग करते हुए क्रिकेटर ने वकील के जरिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। अब कोर्ट में मेटा और अमेजन जैसी कंपनियों को अपनी सफाई पेश करनी पड़ी है। मेटा के अनुसार अभिषेक शर्मा से जुड़े पोस्ट्स को हटा लिया जाएगा। कोर्ट में इस कंपनी ने यही दलील दी है।

अभिषेक शर्मा के वकील ने अदालत को दिए सबूत
अभिषेक शर्मा के वकील ने अदालत में उन पोस्ट्स के लिंक तक दिए गए थे, इसके बाद कोर्ट की तरफ से फैसला आना ही था। क्रिकेटर की तरफ से यह भी कहा गया कि अमेजन और फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर उनकी अनुमति के बिना बिजनेस के लिए फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके ऊपर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। इसे हटाया नहीं गया है।
इसके बाद मेटा और अमेजन को झुकना पड़ा है और इस मामले में पूरा सहयोग करने का आश्वासन देते हुए दोनों कंपनियों ने कहा है कि वे क्रिकेटर की फोटो वाली सभी चीजें अपने-अपने प्लेटफॉर्म से रिमूव कर देंगे। हालांकि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। अदालत ने इसकी अगली सुनवाई 17 नवंवर तय कर दी है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम ने क्या कहा?
फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी अपने प्लेटफॉर्म से क्रिकेटर के खिलाफ की गई पोस्ट्स को हटाने की बात कही है। एक तरह से अभिषेक शर्मा के लिए यह राहत की बात है लेकिन यह देखना होगा कि कब तक पूरी तरह से उनके खिलाफ की गई बातों वाली सामग्री हटाई जाती है। सोशल मीडिया में हर दिन इस तरह की चीजें पोस्ट की जाती है।
इंग्लैंड दौरे पर अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा फ़िलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर है, वह अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन टीम को अभी तक मैच नहीं जिता पाए हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों दौरों को मिलाकर टीम इंडिया को अब तक चार मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications