VIDEO: सुई में धागा पिरोने का चैलेंज, कैटरीना को लगा कितना समय?

बॉलीवुड में इन दिनों एक नया चैलेंज चल रहा है और वो है #सुईधागा चैलेंज। शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर, और आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक, सभी सितारे इस चैलेंज में अपना हाथ आजमा चुके हैं। अब बॉलीवुड क्वीन कैटरीना कैफ ने भी इस चैलेंज को करने की कोशिश की है।

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों एक नया चैलेंज चल रहा है और वो है #सुईधागा चैलेंज। शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर, और आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक, सभी सितारे इस चैलेंज में अपना हाथ आजमा चुके हैं। अब बॉलीवुड क्वीन कैटरीना कैफ ने भी इस चैलेंज को करने की कोशिश की है। जहां बड़े से बड़ा सितारा इस चैलेंज में हार गया, वहीं कैटरीना ने बड़ी ही आसानी से इस चैलेंज को पूरा कर लिया। इतना ही नहीं, वो इसके बाद दर्जी भी बन गईं।

Katrina Kaif, Varun Dhawan

कैटरीना कैफ ने वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का सुई धागा चैलेंज स्वीकार कर लिया है। कैटरीना का सुई धागा चैलेंज करते हुए वरुण ने वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बड़ी ही आसानी से सुई धागा चैलेंज पूरा कर लेती हैं। इतना ही नहीं, चैलेंज पूरा करने के बाद कैटरीना एक कपड़ा भी सिल देती हैं। जैसे ही कैटरीना चैलेंज पूरा करती हैं, कोई उन्हें एक कपड़ा सिलने को दे देता है और वो बड़ी ही आसानी से ये काम भी पूरा कर लेती हैं।

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर पर आरोप के बाद तनुश्री दत्ता का एक और खुलासा, बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि कैटरीना के लिए ये चैलेंज बाएं हाथ का खेल था। उन्होंने तो अभी ही सुई धागा पार्ट 2 में इंट्रेस्ट भी दिखा दिया है। बता दें कि सुई धागा चैलेंज वरुण और अनुष्का की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन है। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शरत कटारिया द्वारा निर्देशित ये फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: विराट-अनुष्का की फ्लाइंग किस पर बिग बी ने कह दी ऐसी बात, सेट पर बज उठी तालियां

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+