VIDEO: विराट-अनुष्का की फ्लाइंग किस पर बिग बी ने कह दी ऐसी बात, सेट पर बज उठी तालियां
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली का फील्ड पर रोमांस तो सभी ने देखा है। जब भी विराट कोई शानदार पारी खेलते हैं तो स्टेडियम में मौजूद पत्नी अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर अपनी पारी का श्रेय जरूर देते हैं। दोनों के इसी रोमांस पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने चुटकी ली है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली का फील्ड पर रोमांस तो सभी ने देखा है। जब भी विराट कोई शानदार पारी खेलते हैं तो स्टेडियम में मौजूद पत्नी अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर अपनी पारी का श्रेय जरूर देते हैं। दोनों के इसी रोमांस पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने चुटकी ली है। हाल ही में अनुष्का शर्मा वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशम के सिलसिले में केबीसी के सेट पर पहुंचीं। यहां अमिताभ ने फ्लाइंग किस वाली बात पर उन्हें छेड़ दिया।

बिग बी ने अनुष्का के लिए मजे
वरुण धवन के साथ अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितबंर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे। यहां अमिताभ बच्चन ने अनुष्का को विराट की फ्लाइंग किस वाली बात पर खूब छेड़ा। अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या वो क्रिकेट देखती हैं? इसपर जब कंटेस्टेंट ने मना किया तो अमिताभ ने कहा कि अनुष्का क्रिकेट खूब देखती हैं। फिर अनुष्का ने कंटेस्टेंट को बताया कि उनके पति क्रिकेट खेलते हैं, इसिलए वो क्रिकेट देखती हैं।
विरुष्का की फ्लाइंग किस की तरफ था इशारा
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अनुष्का को छेड़ते हुए कहा कि 'केवल उनको देखने के लिए? हम सब देखते हैं जो भी टीवी पर होता है। बैट से चूम कर के जाता है...।' यहां अमिताभ बच्चन का इशारा विराट कोहली की फ्लाइंग किस पर था। अक्सर देखा गया है कि जब भी अनुष्का मैदान में होती हैं और विराट कोई शानदार पारी खेलते हैं, तो वो अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस जरूर देते हैं। विराट फ्लाइंग किस से पूरी दुनिया के सामने कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

अपने-अपने करियर में बिजी हैं दोनों
इस पॉवर कपल की बात की जाए तो दोनों ही अपने-अपने करियर में काफी व्यस्त हैं। अनुष्का इन दिनों 'सुई धागा' फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें फिल्मों में उनके योगदान के लिए 'स्मिता पाटिल मेमोरियल' अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं एशिया कप में आराम पर चल रहे विराट कोहली ने अपने एक्टिंग डेब्यू से सभी को चौंका दिया है। कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications