नाना पाटेकर पर आरोप के बाद तनुश्री दत्ता का एक और खुलासा, बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। तनुश्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर 'Horn Ok Pleassss' फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Tanushree Dutta

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। तनुश्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर 'Horn Ok Pleassss' फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने पाटेकर पर एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर उन्हें डराया था। अब तनुश्री ने एक और खुलासा कर सभी को चौंका दिया है। तनुश्री ने बताया कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उन्हें कॉस्मैटिक सर्जरी कराने के लिए कहा था।

तनुश्री दत्ता ने किया एक और खुलासा

तनुश्री दत्ता ने किया एक और खुलासा

तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक एक्ट्रेस ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी। तनुश्री ने बताया, 'मेरी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस दोस्त है, जिसने खुद हजारों सर्जरी कराई है और वो सभी को कॉस्मैटिक सर्जरी कराने के लिए कहती है क्योंकि उसकी खराब हुई। अपना खराब अनुभव दूसरों के साथ शेयर कर उनकी मदद करने की बजाय, वो बाकी लोगों को सर्जरी कराने के लिए कहती है।'

सर्जरी कराने से तनुश्री ने किया मना

सर्जरी कराने से तनुश्री ने किया मना

तनुश्री ने बताया कि हालांकि उनकी दोस्त ने उन्हें काफी कहा, लेकिन उन्होंने कभी कॉस्मैटिक सर्जरी नहीं कराई। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने केवल अपने दांत ठीक कराए हैं, लेकिन कॉस्मैटिक सर्जरी कभी नहीं कराई। तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि नाना पाटेकर ने 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर उनका उत्पीड़न किया था।

नाना पाटेकर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

नाना पाटेकर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

तनुश्री दत्ता ने बताया कि फिल्म 'Horn Ok Pleassss' शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बद्तमीजी की थी। नाना पाटेकर उनका हाथ पकड़कर खींचने लगते थे, उन्हें डांस सिखाने लगते थे। तनुश्री ने बताया कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ता बुलाकर उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+