कठुआ गैंगरेप: गांव की महिलाएं बोलीं- मंदिर में बच्ची को छुपाना मुमकिन नहीं
श्रीनगर। जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर की घटना को लेकर देशभर में गुस्सा है। यहां के रासना गांव में तनाव का माहौल है, जहां के एक मंदिर में अगुआ कर बच्ची को रखने और उससे बलात्कार किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, मंदिर में कई दिनों तक बच्ची को छुपाया गया था और नशा देकर उससे रेप किया गया। पुलिस की चार्जशीट में जो दावा है, उससे गांव की महिलाएं इत्तेफाक नहीं रखती हैं। गांव की महिलाओं का कहना है कि मंदिर के भीतर कई दिनों तक बच्ची को रखने की बात उन्हें ठीक नहीं लगती है।

मंदिर में लड़की छुपाना मुश्किल
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रासना में जहां मंदिर है, उसी के पास एक पीर भी है। जिसे गावं के हिन्दू भी कफी मानते हैं। यहां रहने वाले मुसलमान ज्यादातर खानाबदोश हैं और वो मंदिर और इसके आसपास की जगह को सिर्फ अपने पशुओं को चराने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं। गांव की रहने वाली सृष्टि कहती है कि मंदिर 20 से 25 साल पुराना है। वहीं पीर पर भी हम लोग एक दशक से ज्यादा से दीया जला रहे हैं। वो बताती हैं कि मंदिर कोई 300 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। मंदिर की दीवारों पर देवताओं की तस्वीरें और एक देवस्थान है।

मंदिर में रोज जाते हैं दर्जनों लोग
गांव की रहने वाली बीना देवी कहती हैं 'मैं किसी बात से इंकार नहीं करूंगी लेकिन ये मानने को मैं तैयार नहीं हूं कि लड़की को मंदिर के भीतर कई दिनों तक छुपाया गया। जिस दौरान की ये बात है, उस वक्त मैं सुबह-शाम दोनों समय मंदिर जा रही थी। ऐसे में मंदिर में लड़की को छुपाया जा सकता है, ये बात ठीक नहीं लगती।' गांव की दूसरी भी कई औरतों ने इसी तरह की बातें मामले को लेकर कही। यहीं की अंजना कहती हैं कि इस मंदिर में लगतार भक्त जाते हैं और काफी मानते भी हैं। जहां एक दर्जन से ज्यादा लोग दर्शन को जाते हों, वहां कोई लड़की को छुपाने की सोच भी नहीं सकता।

पुलिस की चार्जशीट
कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस की चार्जशीट में मंदिर का जिक्र है। चार्जशीट कहती है कि लड़की को मंदिर के कोने में पड़े एक लोहे के टेबल के नीचे छुपाया गया था। इस मंदिर में तीन दरवाजें हैं और तीन आरोपियों के पास मंदिर की चाबियां थीं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications