Kashmir Terrorist Attack: सेना का एक्शन मोड ऑन, बांदीपोरा में लश्कर कमांडर ढेर, कश्मीर दौरे पर सेना प्रमुख

Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय सेना एक्शन में है। हमले में शामिल आतंकियों की पहचान और सफाया करने के लिए सेना लगातार ऑपरेशन चला रही है। इसी बीच सेना ने बांदीपोरा में टॉप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर अल्ताफ लल्ली को एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

बता दें कि, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। वे स्थिति की समीक्षा करेंगे और पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति का आकलन करेंगे।

Kashmir Terrorist Attack

सेना और पुलिस का साझा ऑपरेशन

शुक्रवार ( 25 अप्रैल) सुबह, खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होने पर मुठभेड़ शुरू हुई। प्रारंभिक गोलीबारी में एक आतंकी के घायल होने की भी खबर सामने आई थी। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

सेना प्रमुख ने लिया मोर्चा

इस बीच, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्हें चल रहे ऑपरेशन की जानकारी दी गई। वे स्थिति की समीक्षा करेंगे और पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति का आकलन करेंगे।

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम हमले के आरोपियों पर ₹20 लाख का इनाम, जानिए कहां के रहने वाले हैं ये आतंकी?

आतंकियों के घर तबाह

शुक्रवार को सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दो आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। लश्कर आतंकी आदिल हुसैन ठोकर का घर बिजबेहरा में आईईडी से उड़ा दिया गया, जबकि आसिफ शेख का घर त्राल में बुलडोजर से गिरा दिया गया।

20 लाख का इनाम, आतंकियों की तलाश तेज

अनंतनाग पुलिस ने ठोकर और दो पाकिस्तानी आतंकियों अली भाई और हाशिम मूसा की जानकारी देने पर ₹20 लाख का इनाम घोषित किया है। इन तीनों के स्केच भी जारी किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: अब पाकिस्तान की खैर नहीं! मोदी-नेतन्याहू की सीक्रेट कॉल, आतंक पर बड़ा वार तय!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+