Kashmir Terrorist Attack: अब पाकिस्तान की खैर नहीं! मोदी-नेतन्याहू की सीक्रेट कॉल, आतंक पर बड़ा वार तय!
Kashmir Terrorist Attack: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। वहीं आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई बड़े प्रतिबंध लगाया है।
वहीं इस घटना के बाद से ही भारत को दुनियाभर से समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत किया है।

पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं- नेतन्याहू
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत की धरती पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
उन्होंने भारत के लोगों और पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पार से हुए आतंकी हमले की बर्बर प्रकृति को साझा किया और अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया।
दुनिया भारत के साथ
बता दें कि, 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद से ही दुनिया भर के देश भारत के साथ खड़े हैं। और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्ष ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर भारत के प्रति एकजुटता दिखाई।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम हमले के आरोपियों पर ₹20 लाख का इनाम, जानिए कहां के रहने वाले हैं ये आतंकी?
28 लोगों की हुई थी मौत
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मरने वाले में अधिकतर पर्यटक शामिल हैं। इस घटना के बाद से दुनिया भर के देशों में गुस्से का माहौल है।
भारत ने पाकिस्तान को दिया झटका
वहीं इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।
- सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया गया।
- अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया।
- पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई 2025 तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।
- SAARC वीज़ा छूट योजना के तहत जारी किए गए सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
- भारत में मौजूदा पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों में देश छोड़ने का निर्देश।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी! भारत से तोड़ा व्यापारिक रिश्ता, बंद किया एयरस्पेस












Click it and Unblock the Notifications