Kashmir Attack: क्या सरकार शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा देगी? पत्नी ने उठाई आवाज़, जानिए क्या कहा?

Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ने सरकार से बड़ी मांग कर दी है। शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा कि, मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि उन्हें (शुभम द्विवेदी) शहीद का दर्जा दिया जाए।

'शुभम को सबसे पहले गोली मारी गई थी। उनका चेहरा देखने लायक नहीं बचा था परिवार के सदस्यों को उनका चेहरा देखने का मौका तक नहीं मिला।'

Kashmir Attack

शुभम द्विवेदी की पत्नी ने क्या कहा?

शुभम द्विवेदी की पत्नी ने आगे कहा कि, 'लोग अक्सर पुलवामा हमले, 26/11 हमले जैसे पीड़ित परिवारों को भूल जाते हैं। हम नहीं चाहते कि शुभम को भी भुला दिया जाए और इसलिए मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए।

चाचा ने भी दोहराई मांग

वहीं शुभम द्विवेदी के चाचा कहते हैं, 'हमारे दिलों में शोक के साथ गुस्सा भी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रखें। अगर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री हमें समय दें तो हम यह मांग उनके सामने रखेंगे।

कानपुर की मेयर ने की बड़ी घोषणा

वहीं कानपुर नगर निगम की मेयर प्रमिला पांडे ने शुभम द्विवेदी के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि, 'हमने शुभम द्विवेदी के सम्मान में एक पार्क और एक चौक का नामकरण किया है। अगर उनकी पत्नी इच्छुक हैं, तो हम उन्हें यहां नौकरी प्रदान करेंगे। नगर निगम परिवार उनके साथ है।'

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पहलगाम के बाद कुपवाड़ा में आतंक का तांडव, सामाजिक कार्यकर्ता की घर में घुसकर हत्या

सबसे पहले शुभम द्विवेदी को ही मारी गोली

बता दें कि, शुभम द्विवेदी की शादी हुए डेढ़ महीने की हुआ था। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गया। उनकी पत्नी ने बताया कि, पहलगाम में आतंकियों ने सबसे पहला गोली शुभम द्विवेदी पर ही चलाया। इसके बाद अन्य लोगों पर फायरिंग की। जिसमें 26 लोग घायल हो गए। जबकि, कई लोग घायल हैं।

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पाकिस्तानी एजेंडे की पोस्टर गर्ल बनी नेहा सिंह राठौर, वीडियो के जरिए पाक फैला रहा प्रोपेगेंडा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+