Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kashmir Attack: पाकिस्तानी एजेंडे की पोस्टर गर्ल बनी नेहा सिंह राठौर, वीडियो के जरिए पाक फैला रहा प्रोपेगेंडा

Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज है। एक के बाद एक आतंक के आकाओं के घर को उड़ाया जा रहा है। दूसरी और भारत सरकार पाकिस्तान पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है।

नेहा के सुरों पर पाकिस्तान का एजेंडा!

इसी बीच भारत की सोशल मीडिया क्रिएटर नेहा सिंह राठौड़ ने इस हमले पर सवाल उठाते हुए एक गाना गाया है। जिसको अब पाकिस्तान ने अपना हथियार बना लिया है। पाकिस्तान की ओर से इनके गाने शेयर करते हुए भारत विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा है।

Kashmir Attack
(PC- Social Media)

भारत की आवाज़, पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा

दरअसल, हर मुद्दे पर अपने गाने के जरिए सवाल उठाने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर नेहा सिंह राठौड़ ने इस बार पाकिस्तान के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उनके द्वारा पहलगाम हमले को लेकर उठाए गए सवाल पाकिस्तान को भा गया है। और पाकिस्तानी नेता इस भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने में प्रयोग कर रहा है।

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कराया पहलगाम आतंकी हमला, पूर्व पाक सैन्य अधिकारी का दावा

इमरान खान के समर्थकों ने किया शेयर

पाकिस्तान के PTI_ Promoti0n नाम के सोशल मीडिया यूजर, जो पूर्व पीएम इमरान खान का समर्थक पेज है उसने नेहा सिंह राठौड़ के वीडियो को शेयर किया है।

भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाते हुए लिखा है कि, 'इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे का सच और कारण उजागर किया, कहा कि मोदी सरकार इस हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए करेगी।'

वहीं इसके अलावा भी नेहा सिंह राठौड़ के कई गानों का इस्तेमाल पाकिस्तान अपने प्रोपेगेंडे के लिए कर रह है।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

दरअसल, सरकार के हर मुद्दे पर अपनी बात रखने वाली नेहा सिंह राठौड़ ने इस बार भारत की किरकिरी करा दी है। सोशल मीडिया पर लोग नेहा सिंह राठौड़ पर बेहद गुस्सा है। लोगों ने नेहा पर राष्ट्रीय मुद्दे पर भी अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है।

लोगों का कहना है कि, नेहा सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर भी राजनीति कर अपनी देश की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा रही है। जिसका फायदा भारत के दुश्मन देश उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: गंगा का पानी बंद! निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, क्या है मामला?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+