Kashmir Attack: पहलगाम के बाद कुपवाड़ा में आतंक का तांडव, सामाजिक कार्यकर्ता की घर में घुसकर हत्या
Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन के बीच जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ग़ुलाम रसूल मगरे को संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घर में घुस कर हत्या
शनिवार (26 अप्रैल) को कुपवाड़ा जिले के कंडी खास इलाके में ग़ुलाम रसूल मगरे को उनके घर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के तुरंत बाद ग़ुलाम रसूल मगरे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है।
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज है। एक के बाद एक आतंक के आकाओं के घर को उड़ाया जा रहा है। साथ ही अभी तक कई आतंकियों के सहयोगी गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है।
आतंकियों के घर धवस्त
वहीं सुरक्षाबलों ने रविवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए शोपियां जिले में एक सक्रिय आतंकी के घर को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार, आतंकी की पहचान जैनापोरा तहसील के वंडीना गांव निवासी अदनान शफी के रूप में हुई है। अदनान शफी ने एक साल पहले एक आतंकी संगठन से जुड़कर गतिविधियों में हिस्सा लिया था और माना जा रहा है कि वह 22 अप्रैल को पहल्गाम में हुए भीषण आतंकी हमले में शामिल था।
इसके अलावा, अधिकारियों ने बांदीपोरा जिले के नाज़ कॉलोनी में एक अन्य संदिग्ध के घर को भी ध्वस्त कर दिया।
14 स्थानीय आतंकियों की सूची तैयार
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की एक सूची तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ये आतंकी पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकियों को जमीनी स्तर पर लॉजिस्टिक और अन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं।
इन संगठनों के हैं ये आतंकी
जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी तीन बड़े पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैश-ए-मोहम्मद (JeM)से जुड़े हुए हैं। इनमें से 3 आतंकियों का संबंध हिज्बुल मुजाहिदीन से, 8 का लश्कर-ए-तैयबा से और 3 का जैश-ए-मोहम्मद से है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: कुपवाड़ा में सेना का कहर, जंगलों से उखाड़ा गया आतंकी अड्डा, हथियार बरामद, 14 की लिस्ट तैयार












Click it and Unblock the Notifications