Kashmir Attack: पहलगाम का बदला तय! रक्षा मंत्री, NSA और सेना प्रमुख के साथ पीएम ने की हाईलेवल मीटिंग
Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल हुए।

तीनों सेना के प्रमुख भी रहे मौजूद
इस बैठक में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट की बैठक से पहले मुलाकात
वहीं बता दें कि, बुधवार को कैबिनेट की कई अहम कमेटियों की बैठकें होने वाली है। इससे पहले ये बैठक काफी अहम माना जा रहा है। कल होने वाले बैठक से पहले तीनों सेना के अध्यक्ष ने मौजूदा स्थिति की जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर! जानिए भारत को गीदड़भभकी देते हुए क्या कहा?
कल पीएम मोदी करेंगे मैराथन बैठक
दरअसल, बुधवार (30 अप्रैल) को पीएम मोदी मैराथन बैठक करने वाले हैं। CCS, CCPA,CCEA के साथ ही कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। सबसे पहले पीएम मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक होगी।
इस बैठक के बाद पीएम मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं इन बैठकों के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। कल का यह बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
26 लोगों की हुई थी मौत
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमलावरों ने बैसरान घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस घटना के बाद से ही सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में जुट गई है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: 30 अप्रैल को पीएम मोदी का 'महा-मंथन', एक दिन में 4 बड़ी बैठकें, जानिए मीटिंग से जुड़ी हर बात












Click it and Unblock the Notifications