Kashmir Attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर! जानिए भारत को गीदड़भभकी देते हुए क्या कहा?
Kashmir Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने सोमवार (28 अप्रैल) को दावा किया कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पिछले हफ्ते हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत जल्द सैन्य कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि, इससे पहले भी पाकिस्तान के कई नेता डर कर भारत तो युद्ध की गीदड़भभकी दे चुके हैं।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर
वहीं अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को लगता है कि, भारत बड़ी सैन्य कार्रवाई जल्द कर सकता है। उन्होंने न्यूज ऐजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए कहा, 'हमने अपनी सेनाओं को मजबूत किया है क्योंकि अब यह कुछ ऐसा है जो अब तत्काल होने वाला है।
'ऐसे में कुछ रणनीतिक निर्णय लेने होंगे, और वे निर्णय ले लिए गए हैं।' वहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, वह अपने परमाणु का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।'
पाकिस्तानी सेना में भी डर का माहौल
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि,'पाकिस्तानी सेना ने सरकार को भारत के हमले की संभावना के बारे में सूचित किया है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस आकलन के लिए कौन सी खुफिया जानकारी या घटनाएं जिम्मेदार थीं।' वहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, वह अपने परमाणु का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।
भारत और पाकिस्तान में तनाव के माहौल
बता दें कि, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जो 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। प्रतिबंधित पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
भारत की ओर से उठाए गए सख्त कदम
बता दें कि, भारत सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान पर कार्रवाई कर रही है।
- सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया गया।
- अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया।
- पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।
- SAARC वीज़ा छूट योजना के तहत जारी किए गए सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
- भारत में मौजूदा पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों में देश छोड़ने का निर्देश।
पीएम मोदी कर चुके हैं ऐलान
इसके अलावा पीएम मोदी इस घटना के बाद दुनिया को संदेश देते हुए कहा था कि, भारत हर एक आतंकी और उसके सरपरस्तों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सज़ा दिलाकर ही दम लेगा। हम उन्हें धरती के अंतिम कोने तक ढूंढ निकालेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। आतंकवाद अब बख्शा नहीं जाएगा।'
'हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि न्याय हो। पूरा देश इस संकल्प में एकजुट खड़ा है। जो भी मानवता में विश्वास रखते हैं, वे हमारे साथ हैं। मैं उन सभी देशों और नेताओं का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने इस कठिन समय में हमारे साथ खड़े होकर समर्थन दिया है।'
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: भारत की सख्ती से दहशत में पाकिस्तान, नवाज शरीफ ने भाई शहबाज को दी कूटनीतिक नसीहत!












Click it and Unblock the Notifications