Kashmir Attack: 30 अप्रैल को पीएम मोदी का 'महा-मंथन', एक दिन में 4 बड़ी बैठकें, जानिए मीटिंग से जुड़ी हर बात

Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी बीच बुधवार (30 अप्रैल) को पीएम मोदी मैराथन बैठक करने वाले हैं। CCS, CCPA, CCEA के साथ ही कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।

बता दें कि, बुधवार (30 अप्रैल) को सबसे पहले पीएम मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सुरक्षा की समीक्षा होगी।

Kashmir Attack

CCS के बैठक में ये लोग होंगे शामिल

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर

CCS के बाद CCPE की बैठक

CCS की इस बैठक के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स (CCPE) की बैठक होगी।

इस बैठक इन मामलों पर चर्चा होगी

  • केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंधों से जुड़ी समस्याएं
  • ऐसे आर्थिक और राजनीतिक मुद्दे जिन पर व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है
  • विदेशी मामलों से संबंधित विषय, जिनका सीधे आंतरिक या बाहरी सुरक्षा से संबंध नहीं होता
  • यह समिति सरकार की नीतिगत दिशा तय करने और राजनीतिक समन्वय बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।

Take a Poll

बैठक में ये लोग रहेंगे मौजूद

  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
  • केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडु

इस बैठक में देश के राजनीतिक हालात, राष्ट्रीय सुरक्षा और संभावित जवाबी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

CCEA की भी बैठक होगी

वहीं CCPE की बैठक के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक भी होगी। इस बैठक में आर्थिक मामलों के जुड़े फैसले लिए जाएंगे। देखना होगा कि कल होने वाले इस बैठक में क्या फैसला लिया जाता है।

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: कांग्रेस के विवादास्पद पोस्ट से मचा बवाल, राहुल गांधी और पार्टी पर उठे गंभीर सवाल!

बैठक में ये लोग होंगे शामिल

  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर
  • भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी
  • वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

अंत में होगी कैबिनेट की बैठक

वहीं इन बैठकों के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। कल का यह बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूद हालात को लेकर कर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें Pahalgam Attack: आतंकिस्तान में हड़कंप! भारत के सख्त रुख के बाद विदेशी राजदूत छोड़ने लगे पाकिस्तान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+