Kashmir Terrorist Attack: गंगा का पानी बंद! निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, क्या है मामला?
Kashmir Terrorist Attack: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नज़रुल ने कथित रूप से पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद ढाका में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ स्थानीय ऑपरेटिव इज़हार से मुलाकात की। इस खबर के बाद एक बार फिर बांग्लादेश सरकार पर भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लग रहा है।
वहीं अब इसको लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर करारा वार किया है। साथ ही गंगा का पानी रोकने की धमकी दी है।

बांग्लादेशी सलाहकार पर गंभीर आरोप
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने ही लिया था। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार की आतंकी संगठन से मुलाकात कई सवाल खड़ा करती है।
BJP सांसद का बांग्लादेश पर करारा वार
वहीं इस खबर के बाद एक बार बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि, 'बांग्लादेशी भी बड़ा छटपट कर रहा है,उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है, पानी पीकर जीएगा हमसे,गायेगा पाकिस्तान से'
बांग्लादेशी भी बड़ा छटपट कर रहा है,उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है, पानी पीकर जीएगा हमसे,गायेगा पाकिस्तान से
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 26, 2025
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कराया पहलगाम आतंकी हमला, पूर्व पाक सैन्य अधिकारी का दावा
इज़हार पर 25 से अधिक मामले दर्ज
बता दें कि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नज़रुल ने जिस इज़हार नाम के आतंकवादी से मुलाकात की। उसके ऊपर बांग्लादेश की धरती से आतंकवादी साजिशों को अंजाम देने का इतिहास रहा है। साल 2009 में ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमला करने का भी आरोप इसी आतंकवादी इज़हार पर लगा था।
इज़हार पर बांग्लादेश में 25 से अधिक आतंकवाद से जुड़े मामलों में आरोप हैं और वह 2009 से ही बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है।
गंगाजल इन पापियों को? pic.twitter.com/uZ4vAUNpun
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 26, 2025












Click it and Unblock the Notifications