Pahalgam Attack: आतंकिस्तान में हड़कंप! भारत के सख्त रुख के बाद विदेशी राजदूत छोड़ने लगे पाकिस्तान
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भारत के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।
पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं के परिवार ने पहले ही पाकिस्तान के बाहर शरण ले ली है। वहीं अब पाकिस्तान में मौजूद अलग-अलग देशों के उच्चायोग में काम करने वाले लोगों ने अपने परिवार के लोगों को अपने-अपने देश भेजना शुरू कर दिया है।

दोनों देशों में तनाव
बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर हैं। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से भारत को परमाणु बम की धमकी दी जा रही है। वहीं भारत भी इन गीदड़भभकी का तरीके से जवाब दे रहा है। वहीं पाकिस्तान के लोगों में डर का माहौल है।
इन देशों के राजनयिकों ने लिया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं के परिवारों के बाद अब पाकिस्तान में रह रहे अलग-अलग देशों के उच्चायोग में काम करने वाले लोगों ने अपने परिवार के लोगों को स्वेदेश भेज दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन के अधिकारी अपने परिवार के लोगों को अपने-अपने देश भेज दिया है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: कांग्रेस के विवादास्पद पोस्ट से मचा बवाल, राहुल गांधी और पार्टी पर उठे गंभीर सवाल!
पाकिस्तान के आश्वासन के बाद भी डरे राजनयिक
दरअसल, पाकिस्तान के लोगों में डर का माहौल है। वहां रह रहे राजनयिकों को कई बार पाकिस्तान सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद सुरक्षा का भरोसा नहीं हो रहा है। उन्हें पाकिस्तान में सुरक्षा का खतरा दिखाई दे रहा है।
सेना के कई अफसर के परिवार भी छोड़ चुके हैं पाकिस्तान
बता दें कि, पहले ही पाकिस्तान के जितने भी बड़े नेता हैं उनके परिवार के लोग प्राइवेट जेट के जरिए देश छोड़ कर अलग-अलग देशों में शरण ले चुके हैं। वहीं सेना प्रमुख असीम मुनीर सहित कई अन्य सैन्य अफसरों ने भी अपने परिवार को लोगों को किसी अन्य देश में शिफ्ट कर दिया है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर! जानिए भारत को गीदड़भभकी देते हुए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications