Kashmir Attack: कांग्रेस के विवादास्पद पोस्ट से मचा बवाल, राहुल गांधी और पार्टी पर उठे गंभीर सवाल!

Kashmir Attack: कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडस से सोमवार( 28 अप्रैल) को एक पोस्ट किया गया। जिसमें कुर्ता-पायजामा पहने व्यक्ति को बिना गले का दिखाया गया। वहीं फोटो के साथ लिखा गया कि, GAYAB। वहीं इस पोस्ट को कांग्रेस पार्टी के नेशनल x हैंडल से शेयर किया गया। वहीं फोटो के साथ लिखा गया कि, 'जिम्मेदारी के समय - Gayab'

सोशल मीडिया पर बवाल

वहीं इस पोस्ट के बाद से सोषल मीडिया पर बवाल मच गया है। यूजर्स कांग्रेस के इस पोस्ट को आपत्तिजनक बता रहे हैं और पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। लोगों ने इस पोस्ट के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ उनके नेता राहुल गांधी तक को निशाना बना रहे हैं।

Kashmir Attack

इस मुद्दे को लेकर पोस्ट

वैसे किस मुद्दे को लेकर ये पोस्ट किया गया है ये तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग पहलगाम मुद्दे से जोड़ कर इस पोस्ट को देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि, कांग्रेस पार्टी पहलगाम मुद्दे को लेकर ये विवादित पोस्ट किया है।

कांग्रेस पर भड़के सोशल मीडिया यूजर

इस पोस्ट के बाद लोग एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी पर भड़क गए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कहा कि, 'देश के प्रधानमंत्री का ऐसे युद्ध जैसे हालातो के समय सर ग़ायब करके दिखाना बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा को पोस्ट के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। पाकिस्तान भी ऐसी ही फोटो भारत के PM के लिए वायरल कर रहा है।'

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: 100-200 नहीं इतने भारतीय फंसे थे पाकिस्तान में, वाघा बॉर्डर पर उमड़ा भारतीयों का सैलाब!

वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा कि, 'जो भी इस पोस्ट को देखे और इस पार्टी से जुड़ी अन्य सभी पोस्टों को, उन्हें ध्यान में रखना चाहिए। ये लोग उस समय में सस्ती राजनीति खेल रहे हैं जब देश में एक तरह की राष्ट्रीय आपातकाल जैसी स्थिति है। इनका एक एजेंडा है कि जो भी सरकार योजना बना रही है, उसे विफल किया जाए।'

वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा कि, कांग्रेस की राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर जाएगा कभी सोचा नहीं था देखिए कैसे हैं अपने पसंदीदा वोट बैंक को इशारा कर रहें हैं? आपको ये PM के "सिर तन से जुदा" की धमकी का संकेत नहीं लग रहा? पाकिस्तान और कांग्रेस की सोच एक जैसी है

एक यूजर ने लिखा कि, 'बहुत शर्मनाक पोस्ट! कोई आश्चर्य नहीं कि कांग्रेस अब गर्त में जा रही है। कृपया इसे जारी रखें, और बहुत जल्दी आप इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे। सच में हैरान हूँ कि इस वक्त कांग्रेस को कौन सलाह दे रहा है।'

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: भारत की सख्ती से दहशत में पाकिस्तान, नवाज शरीफ ने भाई शहबाज को दी कूटनीतिक नसीहत!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+