भाजपा से अपने विधायकों को बचाने में जुटी कांग्रेस, फिर से संकटमोचक बनेगा ये MLA
Recommended Video

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद बीजेपी ने सबसे अधिक सीटें जीती, इसके बावजूद वह सत्ता से दूर है। जबकि राज्य में सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान कर बीजेपी को रोकने की कोशिश की है। हालांकि अभी भी कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने मंगलवार को राज्यपाल से मिंलने के लिए वक्त मांगा था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। वहीं सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस ने एक बैठक बुलाई थी और इसमें कर्नाटक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

वहीं अब कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए भी पूरी कोशिश कर रही है ताकि उन्हें बीजेपी की पहुंच से दूर रखा जा सके।

कांग्रेस के विधायकों को ईगलटन रिसोर्ट भेजा जा सकता है
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के विधायकों को अब ईगलटन रिसोर्ट भेजा जा सकता है। ये वही ईगलटन रिसोर्ट है जहां गुजरात में राज्यसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के विधायकों को रखा गया था।

डीके शिवकुमार को दी गई है जिम्मेदारी
उस वक्त गुजरात कांग्रेस के विधायकों को रखने का पूरा इंतजाम कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने किया था। अब बीजेपी की पहुंच से दूर रखने के लिए कांग्रेस विधायकों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी एक बार फिर शिवकुमार को दी गई है।

आज सुबह कांग्रेस विधायकों की एक बैठक सुबह बुलाई गई थी
बता दें कि कांग्रेस विधायकों की एक बैठक सुबह बुलाई गई थी जिसमें सदन का नेता चुनने और डिप्टी सीएम के नाम को लेकर चर्चा होनी थी। वहीं इस चुनाव से पहले जेडी-एस को किंगमेकर कहा जा रहा था लेकिन जेडी-एस किंग बनने जा रही है। भले ही जेडी-एस तीसरे नंबर की पार्टी रही है लेकिन कांग्रेस ने खुला ऑफर देकर एक बड़ा दांव खेला है।












Click it and Unblock the Notifications