Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Crisis: 'घबराने की जरूरत नहीं, COVID संकट की तरह हम इससे निपटेंगे', PM मोदी ने क्या-क्या कहा?

PM Modi On LPG Crisis: देश में LPG सप्लाई को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। दिल्ली में आयोजित NXT समिट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भारत इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि जिस तरह देश ने मिलकर COVID संकट का सामना किया था, उसी तरह यह चुनौती भी एकजुट होकर पार की जा सकती है। LPG को लेकर घबराहट पर क्या बोले पीएम? आइए जानते हैं...

India LPG Crisis

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल LPG को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कुछ लोग इसे लेकर डर और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय वह किसी पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन यह जरूर कहेंगे कि घबराहट फैलाने से देश को नुकसान होता है।

उनके मुताबिक मौजूदा स्थिति एक वैश्विक ऊर्जा संकट का हिस्सा है, जो युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण पैदा हुआ है। इस संकट का असर केवल भारत ही नहीं बल्कि कई देशों पर पड़ रहा है। मोदी ने कहा कि भारत सरकार अलग-अलग स्तरों पर इस स्थिति से निपटने के लिए काम कर रही है और सप्लाई चेन को सामान्य बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी हैं।

COVID संकट से की तुलना

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश पहले भी बड़े संकटों का सामना कर चुका है। उन्होंने कहा कि COVID-19 महामारी के दौरान भी पूरी दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही थी, लेकिन भारत ने एकजुट होकर उस चुनौती का सामना किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें देश के 140 करोड़ लोगों पर पूरा भरोसा है कि अगर सभी मिलकर काम करेंगे तो यह संकट भी जल्द ही नियंत्रित हो जाएगा।

ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार की रणनीति

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार की रणनीति भी बताई। उन्होंने कहा कि देश के तेज विकास के लिए ऊर्जा के कई स्रोतों को मजबूत करना जरूरी है।

इसके लिए सरकार दो स्तरों पर काम कर रही है। पहला, देश में ऊर्जा पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। दूसरा, ऊर्जा के मामले में विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है।

रणनीतिक तेल भंडार में बड़ी बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 से पहले भारत के पास लगभग कोई रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार नहीं था। इसका मतलब यह था कि संकट के समय देश के पास अतिरिक्त कच्चा तेल जमा करने की पर्याप्त क्षमता नहीं थी।

आज भारत के पास 50 लाख टन से ज्यादा का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार है और इसे और बढ़ाने का काम भी चल रहा है। इसके अलावा पिछले एक दशक में देश की रिफाइनिंग क्षमता भी काफी बढ़ाई गई है।

मोदी ने कहा कि रिफाइनिंग क्षमता में 40 मिलियन टन से ज्यादा की वृद्धि हुई है और इसी वजह से भारत दुनिया के बड़े रिफाइनिंग हब में शामिल हो गया है।

इथेनॉल और बायोफ्यूल पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने इथेनॉल और बायोफ्यूल को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग केवल 1 से 1.5 प्रतिशत थी। आज यह बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंचने के करीब है।

मोदी के अनुसार अगर यह कदम नहीं उठाया गया होता तो पिछले 11 वर्षों में भारत को लगभग 18 करोड़ बैरल अतिरिक्त तेल विदेशों से खरीदना पड़ता। इथेनॉल की वजह से हर साल करीब 4.5 करोड़ बैरल कम तेल आयात करना पड़ रहा है, जिससे देश को लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।

वैश्विक संकट के बीच भारत की भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में दुनिया ने कई बड़े संकट देखे हैं। पहले COVID महामारी आई, फिर रूस-यूक्रेन युद्ध और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष।

इन घटनाओं ने वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित किया है और ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा की है। ऐसे समय में किसी भी देश के लिए यह महत्वपूर्ण होता है कि वह संकट का सामना धैर्य और समझदारी से करे।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की उम्मीदों का केंद्र बनता जा रहा है और कई वैश्विक नेता भी भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

सभी से मिलकर काम करने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट के समय केवल सरकार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने राजनीतिक दलों, मीडिया, उद्योग, युवाओं और सामाजिक संगठनों से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। उनके मुताबिक जब पूरा देश मिलकर काम करता है तो किसी भी बड़ी चुनौती को पार करना संभव हो जाता है। सरकार का संदेश साफ है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+