रान्या राव ने गोल्ड केस में बड़ा मोड़! कन्नड़ एक्ट्रेस ने कबूल की सोना खरीदने के लिए 'हवाला' के इस्तेमाल की बात

Ranya Rao: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रान्या राव ने सोना खरीदने के लिए गैरकानूनी 'हवाला' चैनल के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की बात कबूल कर ली है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मंगलवार को अदालत को यह जानकारी दी।

DRI के वकील मधु राव ने बताया कि रान्या ने गैरकानूनी तरीके से लेन-देन किए जाने की बात स्वीकार की है। इसके बाद अधिकारियों ने कस्टम्स एक्ट की धारा 108 के तहत नोटिस जारी कर न्यायिक जांच शुरू कर दी है।

Ranya Rao

गोल्ड तस्करी में कितनी गड़बड़ियां?

अधिकारियों का कहना है कि वे इस केस में हुए वित्तीय अनियमितताओं और कानून के उल्लंघन की जांच कर रहे हैं। फिलहाल यह एक न्यायिक जांच का हिस्सा है, पुलिस पूछताछ का नहीं।
ये भी पढ़ें: गोल्ड तस्करी मामले में DRI का बड़ा दावा, रान्या राव ने तरुण राजू की फ्लाइट टिकट खरीदने में की मदद

रान्या राव गोल्ड तस्करी मामला

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई थीं रान्या राव

रान्या राव कर्नाटक के IPS अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उन्हें 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। DRI अधिकारियों ने उनके पास 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया था, जिसकी कीमत लगभग ₹12.56 करोड़ बताई गई।

घर से भी मिले करोड़ों के गहने और नकदी

गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने रान्या राव के घर पर छापेमारी की, जहां से ₹4.73 करोड़ के नकदी और सोने के गहने जब्त किए गए। इस तरह कुल बरामद संपत्ति की कीमत ₹17.29 करोड़ पहुंच गई।

CBI ने दर्ज की FIR

इस मामले में DRI के अतिरिक्त निदेशक अभिषेक चंद्र गुप्ता की शिकायत पर CBI ने FIR दर्ज कर ली है। FIR में 1988 के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं को शामिल किया गया है।

विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार

6 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर भी 21.28 किलोग्राम सोने के साथ दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया था। बरामद सोने की कीमत ₹18.92 करोड़ आंकी गई।

दुबई से जुड़े तस्करी गिरोह का शक

शिकायत में कहा गया है कि दुबई से सोने की तस्करी करने वाला एक संगठित गिरोह इस पूरे मामले के पीछे हो सकता है। अधिकारियों को इसमें कुछ सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों की संलिप्तता का भी शक है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Ranya Rao News: सोना तस्करी मामले में जमानत याचिका खारिज, एक्ट्रेस रान्या राव को कब तक रहना होगा जेल में?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+